ललितपुर (प्रदेश ब्यूरो न्यूज)- बुन्देलखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक महरौनी की प्रथम बैठक में किया संगठन का विस्तार।
शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को मिले समय से मानदेय- अंकित जैन
ललितपुर। बुन्देलखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक महरौनी की प्रथम बैठक दिनांक 17 जनवरी 2021 दिन रविवार को सियाराम भवन महरौनी में आयोजित की गई। जिसका शुभारम्भ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। तत्पश्चात संगठन के विस्तार एवं उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला महामंत्री गजराज सिंह परमार ने सभी को शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के सम्मान और हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। जिला कोषाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने 69000 शिक्षक भर्ती के चयनित अध्यापकों का अतिशीघ्र अंक सूची एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर वेतन आहरित कराने की मांग रखी। जिला संयुक्त महामंत्री अंकित जैन चौधरी ने शासन की मंशानुसार शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का मानदेय प्रत्येक माह की 7 तारीख को दिए जाने की मांग रखी। बुन्देलखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक महरौनी में अध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री राजेश निरंजन एवं कोषाध्यक्ष अरहंत जैन कठरया के दिशा निर्देशन में संगठन का विस्तार करते हुए अमोल सिंह एवं हाशिम अली वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक साहू, तैय्यब खान एवं बृजेश जैन उपाध्यक्ष, रामलली राय महिला उपाध्यक्ष, विनय मिश्रा संयुक्त महामंत्री, मनीराम एवं धनीराम प्रजापति संगठन मंत्री, हरदयाल कुशवाहा सह कोषाध्यक्ष, अनामिका सुमन महिला संगठन मंत्री, उत्कर्ष त्रिपाठी प्रचार मंत्री एवं जयप्रकाश मीडिया प्रभारी मनोनीत किये गये। बैठक में भरतलाल रिछारिया मड़ावरा ब्लॉक उपाध्यक्ष, महेश सैनी बिरधा ब्लॉक उपाध्यक्ष, मानसिंह यादव तालबेहट ब्लॉक संयुक्त महामंत्री, प्रमोद नायक मड़ावरा ब्लॉक कोषाध्यक्ष आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन गजराज सिंह ने किया। अंत मे अमित जैन एवं रामप्रकाश तिवारी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश ब्यूरो
पत्रकार इन्द्रपाल सिंह आईपीएस
No comments:
Post a Comment