Advertisement

फतेहाबाद पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई टोहाना में महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार सलाम खाकी न्यूज़


 

फतेहाबाद पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई टोहाना में महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

सलाम खाकी न्यूज़

फतेहाबाद, 16 जनवरी। टोहाना में घर में घुसकर एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर व गोली मारकर हत्या करने की ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को जिला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को टोहाना शहर से गिरफ्तार कर लिया 




है। पकड़े गए युवक की पहचान राजविन्द्र सिंह उर्फ राजा निवासी नांगला के रूप में हुई है। आरोपी भुच्चो मण्डी, भठिण्डा नहरी विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत है। डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। उसे कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 




रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल, चाकू, स्कूटी व उसके द्वारा पहने गए कपड़ों को बरामद किया जाएगा। बिते कल पुरानी अनाज मण्डी टोहाना निवासी एडवोकेट चिमनलाल की शिकायत पर उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी कुसुमलता की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले में थाना 




शहर टोहाना के अलावा सीआईए फतेहाबाद व सीआईए टोहाना की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और अहम सुराग जुटाते हुए आरोपी को टोहाना शहर से गिरफ्तार कर लिया।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment