कुई खुदाई करते समय दबे युवक को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
फतेहाबाद, 18 जून। भूना थाना क्षेत्र के गांव नाढ़ोड़ी की एक ढाणी में कुई
पक्की करते समय मिट्टी खिसकने से एक युवक नीचे दब गया। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार को फोन पर सूचना मिलते ही तुरंत गंभीरता से लेते हुए भूना
थाना प्रभारी व पुलिस को मौके पर भेजा, टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस टीम व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मिलकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए युवक को
अग्रोहा मेडिकल भेजा गया है, घायल की पहचान गांव घौलू निवासी महावीर सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि घायल युवक गांव नाढ़ोड़ी निवासी महावीर सिंह के खेत में कूई पक्की करने का काम कर रहा था।
ब्युरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
...
No comments:
Post a Comment