आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा:
जनपद के बदौसा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पौहार तथा चंदौर ग्राम सभा की बिकाश गाथा की कुछ तस्वीरें ऐसे सामने अाई है जो कि ग्राम प्रधान और सचिव के किए गए विकाश कार्यों के कारनामों की पोल खोल कर रख दी। आपको बताते चले की विकाश खंड नरैनी के ग्राम पंचायत पाैहर और चंदौर में विकाश के लिए शासन ने करोड़ों रुपए दिए लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव मिलकर सब डकार गए। बजबजाती नालियां, गावों में भरा हुआ गंदा पानी, सड़कों में गड्ढे और भरा हुआ पानी कीचड़ यहां तक की घुटनों से भरे हुए पानी से ग्रामीण निकलने को मजबुर है। अगर समय रहते गावों में इन किए गए विकाश कार्यों की समीक्षा करके इस पर प्रशासन ध्यान नहीं देता है तो आने वाले समय में कोरोना से भी ज्यादा महामारी गावों में डेंगू और मलेरिया तथा डायरिया जैसी भयानक बीमारियों को फैलने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए साशन प्रशासन को तत्त्काल हर गावों में इस तरह की समस्या की समीक्षा करके कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के उपर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग ग्रामीणों ने जिला अधिकारी बांदा से की।





No comments:
Post a Comment