सब रोगों की दवा योग , कोरोना से खतरनाक बीमारी के लिए भी योग आवश्यक
* झिंझाना क्षेत्र के दरगाह पुर गांव में भी मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
शामली (यूपी) 21 जून 2020
महिला आशा ज्योति हेल्पलाइन 181 द्वारा बनत कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी पारूल चैधरी, नीलम, कांस्टेबिल आंचल, प्रमोद व कर्मवीर ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए योगाभ्यास किया । पारूल चैधरी ने कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक मजबूती है और कोलसरोना से मुकाबला करने के लिए शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग का प्रतिदिन अभ्यास करने का भी आहवान किया।
कोविड जैसी बीमारी को भी योग से मात दी जा सकती है - माइकल
धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
झिंझाना 21 जून : निकटवर्ती दरगाह पुर गांव में प्रिंस पारस कोरी के आवास पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज कुछ युवाओं को योग करा कर इस दिवस को मनाया गया । इस अवसर पर योग की महत्ता को समझाते हुए योग गुरु माइकल कोरी ने कहा कि योग में कोरोना जैसी भयंकर बीमारी को भी काफी हद तक समाप्त करने की ताकत है । जो लोग योग करते हैं वह इसकी महत्ता को भली भांति जानते हैं ।

गांव दरगाह पुर में योग गुरु माइकल कोरी के नेतृत्व में गांव के कुछ युवाओं को योगाभ्यास कराया गया । इस अवसर पर माइकल कोरी ने बताया कि आज हम जिस महामारी के दौर से गुजर रहे हैं काफी हद तक उसका निदान योग के माध्यम से कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है । जिसमें शरीर मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है । भारत सरकार के प्रयास से पहली बार 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 21 जून को विष योग दिवस की मान्यता दी थी । राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों से विशेष आग्रह है कि इस आपातकाल की स्थिति में समाज को कोविड-19 के प्रति जागरूक करते रहे । इस मौके पर रुपेश , पारस कोरी , विदेश , माइकल , आयुष , शिवम , रोबिन रॉकी , रिमझिम , गोल्डी आदि मौजूद रहे ।
सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment