ललितपुर न्यूज:- राष्ट्रीय गूंज द्वारा भारतीय युवाओ से अवसाद पर विजय पाने के उपाय को लेकर परिचर्चा हुई आयोजित
ललितपुर:
लॉकडाउन हो या उससे पहले , समाज में अधिकांश लोग अवसाद के शिकार होते रहे हैं जिसकी जानकारी लोगों को नही होती और पता चलता है तो सिर्फ मनोचिकित्सक से सलाह लेने पर । इसलिए "अवसाद" के मुद्दे पर राष्ट्रीय गूँज एवं टीम ने मनोचिकित्सक डॉ अनिल सिंह शेखावत से आग्रह कर "अवसाद" के विषय में लोगों को जगररूक करने उसके लक्षण समझाने के लिए फेसबुक लाइव के माध्यम से चर्चा आयोजित की
यह चर्चा फेसबुक लाइव पर NGO राष्ट्रीय गूंज ने शेफर्ड फॅमिली ट्रस्ट,लिटिल चैंप्स स्कुल,सिंह क्लासेस, राष्ट्रीय धनगर महासभा एवं पाल इन्शुरन्स सर्विसेस के सहयोग से आयोजित किया
इस परिचर्चा में मुख्य वक्ता AIIMS दिल्ली के मनोचिकित्शक डॉ अनिल सिंह शेखावत(MBBS, MD psychiatry,DM addiction medicine) ये थे तो उनका साथ निभाया डॉ निलेश पासी (MBBS) ने
यह पूरी परिचर्चा फसबूक लाइव रही और करीब एक घटे चली इस पूरी चर्चा में करीब 1000 लोगो ने लाइव भाग लिया,जिसमे डॉ अनिलसिंह शेखावत जी ने पहले युवाओ को अवसाद (डिप्रेशन). क्यों होता है , इसके लक्षण क्या है. इससे कैसे अपने आप को बचाये , परिवार कैसे जाने की उसके सदस्य इस अवसाद से ग्रस्त है और परिवार को इस परिस्तिति में क्या करना चाहिए यह भी बताया
उन्होंने अवसाद इस विषय के सभी पहलुओं को बड़ी सरल सब्दो में लोगो के समक्ष रखा,लोगो ने बड़े ध्यान से सभी बातो को सूना और समझा. और बड़े चाव से अपने मन की संका,कुशंका को डॉ शेखावत के समक्ष प्रश्नो के माध्यम से उपस्तित किया जिसका बड़ी शांति से एवं संक्षिप्त उत्तर डॉ शेखावत ने दिया
यह चर्चा दिल्ली में हो रही बरसात के कारण नेटवर्क की समस्या आने से डॉ अनिल जी से सम्पर्क होने में हो रही परेशानी की वजह से रोकनी पड़ी,लेकिन टीम राष्ट्रीय गूंज एवं डॉ शेखावत ने कहा है की वे जल्द ही इस विषय को लेकर फिर लाइव आएंगे
इस पूरी परिचर्चा का बखूभी संचालन राष्ट्रिय गूंज के डॉ निलेश पासी ने किया।
पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment