Advertisement

खुद को पुलिस का करीबी बताकर 20 हजार ऐंठने वाला आरोपी काबू, लिया दो दिन के रिमांड पर

खुद को पुलिस का करीबी बताकर 20 हजार ऐंठने वाला आरोपी काबू, लिया दो  दिन के रिमांड पर

फतेहाबाद, 14 जून। खुद को पुलिस का करीबी बताकर शहर के ही एक युवक से गन लाइसेंस बनवाने के नाम पर  20000 रुपए ऐंठने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। 


आरोपी की पहचान गांव की किरढ़ाण निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया



जहां से उसे पुछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूरे मामले की गहनता से पूछताछ करेगी। इस दौरान पुलिस यह भी जांच



करेगी कि आरोपी ने किसी और व्यक्ति से भी ठगी कर रुपए लिए थे या नहीं।  गौरतलब है कि 2 दिन पहले उक्त आरोपी ने शहर के युवक को यह बताकर की उसकी एस पी कार्यालय में



जानकारी है गन लाइसेंस बनवाने के नाम पर 20000 ऐंठ लिए थे। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

था। इस  पूरे मामले की जांच डीएसपी दलजीत सिंह कर रहे हैं। उपरोक्त आरोपी को कल भूना रोड़ फतेहाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पुलिस रिमाण्ड लेकर पुछताछ कर रही है।

ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment