2011 के भर्ती सिपाही के खिलाफ जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा मे है मामला दर्ज
जनपद बागपत के बडौत का मूल निवासी है सिपाही अनुज चौधरी
सलाम खाकी डैस्क दिल्ली 20 जून 2020
कहते हैं फिर जब खेत को खेत की बाड की खाने लगे तो ऐसे में किसी फसल या फल की कोई उम्मीद नहीं रह जाती । या फिर देश के रक्षक ही भक्षक बन जाए तो ऐसे में किसी पीड़ित को न्याय की उम्मीद ऐसे कैसे हो सकती है । यह दुनिया केवल सच्चाई और धर्म के कारण ही टिकी हुई है । हालांकि ऐसे लोग बिरले ही होते है । उनमें से एक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अजय कुमार पांडे भी है जो इस समय उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने ड्यूटी का निर्वहन अच्छे से कर रहेे हैं ।
लुटेरे और जालसाज सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने किया बर्खास्त
खाकी वर्दी मिलने के बाद सरकारी गुंडे के रूप में इस वर्दी को बदनाम करने वाले एक ऐसे पुलिसकर्मी सिपाही को ईमानदार और जाबांज आईपीएस अफसर अजय कुमार पांडे ने बेनकाब किया है जो वर्दी की आड में लूट की घटनाओं को अंजाम देते हुए अपराध की दलदल में धस रहा था । साथ ही पुलिस विभाग को भी बदनाम कर रहा था । सिपाही को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने जब जांच में सही पाया तो पुलिस विभाग से बर्खास्त ही कर दिया और भेज दिया जेल ।
यह पुलिस कर्मी जनपद बागपत के बडौत का रहने वाला अनुज चौधरी है जो 2011 बैच का सिपाही है और अब जेल की सलाखों के पीछे अपने नसीब को कौस रहा है ।
मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने बताया कि मैनपुरी मे तैनाती के दौरान सिपाही अनुज कुमार ने सरसों के तेल से लदे ट्रक को लूट कर सारा तेल बेच लिया था, उसके साथियों के क़ब्ज़े से रूपया 9 लाख बरामद भी हुए थे। इसी तरह एक अन्य मामले में उसने बोलेरो कार की लूट की थी, बाद में पुलिस टीम ने लूट का खुलासा कर बोलेरो कार को बरामद किया था। इसी तरह, यह आरक्षी जनपद फ़िरोज़ाबाद से भी एक धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि जनपद मैनपुरी ज्वाइन करने के बाद जब सिपाही की इस प्रकार की करतूतों की जानकारी एसपी अजय कुमार को हुई तो उन्होंने पूरे मामले की सीओ और एडिशनल एसपी द्वारा विभागीय जाँच कराई । जाँच में समस्त आरोपों की पुष्टि होने के बाद , सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने के बाद दोषी पाते हुए इस पुलिस आरक्षी अनुज कुमार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया ।
यह सिपाही अनुज चौधरी जनपद बागपत के बडौत कस्बे का निवासी है जो 2011 बैच का था । इसकी तैनाती मैनपुरी पुलिस लाईन मे थी , अपने कुकृत्य के कारण मैनपुरी जेल मे बन्द है । जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाने में यह मुकदमा दर्ज है ।
एसपी अजय कुमार का बिल्कुल साफ़ संदेश है कि पुलिस महकमें में अपराधी और भ्रष्टाचारी के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। जब जब इस तरह के गंभीर मामले संज्ञान में आएँगे तब तब इसी तरह की सख़्ती अमल में लाई जाएगी।
सलाम खाकी डैस्क दिल्ली से समाचार सम्पादक सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट





No comments:
Post a Comment