कोविड-19 हॉस्पिटल झिंझाना में 3 मरीज ठीक हुए तो 13 नए आए
जनपद में आज कैराना निवासी एक वृद्धा की कोरोना से मेरठ में हुई मौत
झिंझाना 19 जून 2020स्था
स्थानीय कोविड-19 हॉस्पिटल से ठीक होने वाले 3 लोगों को डिस्चार्ज किया गया । शामली डीएम जसजीत कौर की रिपोर्ट 👇
उसके कुछ ही देर बाद 13 नए मरीज आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ इलाक़े भी हड़कंप मच गया । इस तरह से इस हॉस्पिटल में मरीजों का आंकड़ा तीन - तेरह का रहा । अस्पताल में एक्टिव केसों की संख्या 17 से बढ़कर 30 हो गई । शामली डीएम जसजीत कौर की बाईट 👇
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के नामित कोविड-19 हॉस्पिटल झिंझाना में आज 3 मरीज ठीक हुए जिनको दोपहर बाद डिस्चार्ज कर दिया गया । उसके कुछ ही देर बाद 13 नए मरीज और आए । जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग और इलाके में भी हड़कंप मच गया । इस कोविड-19 में अब कुल मरीजों की संख्या 17 से बढ़कर फिर 30 हो गई । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी ,
इसलिए उस मरीज को सहारनपुर रेफर किया गया है । अधिकारी ने बेड के बारे में पूछने पर बताया कि शुरू में इस अस्पताल को 30 बेड का बनाया गया था । बाद में इसकी क्षमता को बढ़ाते हुए 50 बेड का हॉस्पिटल बना दिया था ।
जनपद मे आज फिर हुई कैराना की एक वृद्दा की मेरठ मे मौत
3 दिन पूर्व थाना और निवासी एक महिला की मुजफ्फरनगर डिलीवरी कराते समय हालत बिगड़ गई थी को मेरठ मेडिकल भेजा गया था । जहां उसकी मौत हो गई थी । वहां उसका कोरोना टैस्ट हुआ तो वह पोजिटिव पाई गयी थी , वह जनपद की पहली मौत हुई थी। शामली डीएम जसजीत कौर की बाइट 👇
अगले दिन जनपद के ही बावरिया क्षेत्र के एक 11 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ भेजा गया जहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर जांच की गई तो वह कोरोनावायरस से संक्रमित निकला चंडीगढ़ रेफर किया गया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई यह मामला 17 जून का था । आज 19 जून में भी कैराना निवासी एक वृद्धा जो मेरठ मेडिकल मैं उपचार करा रही थी जांच का सैंपल में वह पोजीशन निकले मेरठ में ही उसकी आज मौत हो गई जनपद शामली मैं यह मौत का तीसरा केस है ।


No comments:
Post a Comment