Advertisement

पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर सुलझाई टोहाना मर्डर केस की गुत्थी, हत्या के आरोप में मृतक के भाई को किया गिरफ्तार, कल कोर्ट से लिया जाएगा पुलिस रिमाण्ड पर




पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर सुलझाई टोहाना मर्डर केस की गुत्थी,  हत्या के आरोप में मृतक के भाई को किया गिरफ्तार,

 कल कोर्ट से लिया जाएगा पुलिस रिमाण्ड पर

फतेहाबाद19 जून। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार के दिशानिर्देश पर जिला पुलिस ने वीरवार को टोहाना में हुए मर्डर की गुत्थी को मात्र 24 घंटे के अन्दर सुलझा दिया। पुलिस ने आरोपी अशोकमृतक के भाई को गांव जमालुपर फाटक से काबू



पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार 


कर लिया। पुलिस अब आरोपी से मर्डर के दौरान प्रयोग किए गए हथियारसीसीटीवी कैमरे की डीवीआरमोटरसाईकिल व मतृक के सिर को बरामद करने के लिए आरोपी को रिमांड पर लेगी। गौरतलब है कि वीरवार को मर्डर की 




सूचना मिलते ही खुद पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मौके पर पहुंचे थे तथा शहर थाना पुलिस व सीआईए की टीम सहित चार टीमें गठीत कर जल्द से जल्द मामलें 

डीएसपी श्री बिरम सिह टोहाना 


की जांच कर आरोपी को काबू करने के निर्देश दिए थे। पूरे मामले को लेकर आज डीएसपी टोहाना बिरम सिहं ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को अवगत करवाया। 



जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कल पुलिस को सूचना मिली की नया बाजार पटवारी गली टोहाना में दीपक उर्फ दीप की तेज धार हथियार से हत्या कर दी है। 



पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश करनी शुरु कर दी। मामलें की जांच कर रहे शहर थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिहं ने मामलें को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी मतृक के भाई अशोक के संभावित ठिकानों पर दबिश 



देकर तत्पर्ता से कार्यवाही करते हुए जमालपुर फाटक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस मर्डर बारे पुछताछ कर रही है। जिसको कल कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा।
ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment