Advertisement

लॉकडाउन के उल्लंघन पर 80 वाहनों चालको पर कार्यवाही: 71 वाहनों के चालान कर, 9 वाहन किए इंपाउंड

फतेहाबाद,31 मार्च। कोरोना वायरस की रोकथाम को किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त

कार्यवाही कर रही है। चौराहों पर वाहन चेकिंग की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान गाइड लाइनों का पालन कराने को पुलिस पूरी

तरह से सतर्क है। जिला मे सभी जगहों पर वाहन चेकिंग कराई जा रही है। जिला पुलिस ने बीरवार को लॉकडाउन उल्लंघना करने वाले

80 वाहन चालकों के खिलाफ पर शक्ति से कार्रवाई करते हुए कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 वाहनों को भी इंपाउंड कर 71 वाहनों

के चालान भी किये है। वही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पूरा संसार चिंतित है| पुरे भारत में

लॉकडाउन किया हुआ है। हरियाणा सरकार ने भी अपने राज्य को इस महामारी सुरक्षित रखने के लिए लॉकडाउन किया हुआ है।

पुलिस प्रशासन तथा सिविल प्रशासन दिन रात लोगों को इस बारे में जागरूक करके अपने घरों के अंदर रहने की अपील कर रहा है|

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान

जारी आदेशों का पालन करते हुए अपने घरों पर रहें।


सलाम खाकी न्यूज चेनल फ़तेहाबाद से
जिला प्रभारी :
उजागर सिंह
7015808348
9728403223

No comments:

Post a Comment