वर्ष 2019 समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन
मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक बस्ती (परिक्षेत्र बस्ती) आशुतोष कुमार
जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की मौजूदगी
में गिरिराज होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का श्रीमती मानवी सिंह
(अध्यापिका जी0जी0आइ0सी0) द्वारा संचालन किया गया। जहा सेंट बेसिस,
जी0जी0आइ0सी0, बेगम खैर इण्टर कालेज, इंडियन पब्लिक स्कूल, उर्मिला
एजुकेषनल एकेडमी जनपद बस्ती के छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक
कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओ को आईजी, जिलाधिकारी एवं
पुलिस अधीक्षक द्वारा मोमेन्टो का वितरण किया गया। इस दौरान यातायात माह
के दौरान जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन के सम्बन्ध में की गयी
कार्यवाहियों पर जनपद बस्ती में प्रथम स्थान पर नगर थाना के प्रभारी
निरीक्षक संजय नाथ तिवारी, जनपद बस्ती में द्वितीय स्थान पर थाना पुराना बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेष राय , जनपद बस्ती में तृतीय स्थान पर थाना सोनहा के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह तथा जनपद बस्ती में प्रथम स्थान पर
उपनिरीक्षक धर्मेन्द्रनाथ यादव थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती में
द्वितीय स्थान पर उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय, जनपद बस्ती में
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। इस
दौरान यातायात उपनिरीक्षक कामेष्वर सिंह को भी कुषल यातायात संचालन के
लिए आईजी आषुतोष कुमार ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर आईजी आषुतोष कुमार ने कहा कि यातायात माह का समापन महज
एक औपचारिकता है, दरअसल यह सतत चलने वाला अभियान है। जिसका उद्देष्य लोगो
को जागरूक कर सड़क हादसो में कमी लाना है। आईजी ने इस दौरान आयोजित
कार्यक्रमो की सराहना करते हुए कहा कि नतीजो के लिए हम सबको यातायात के
सिद्धान्तो का पालन करना चाहिए ।
No comments:
Post a Comment