Advertisement

Showing posts with label सलाम खाकी मुख्यालय से समाचार सम्पादक सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label सलाम खाकी मुख्यालय से समाचार सम्पादक सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट. Show all posts

होली को सौहार्द पूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतू 1400 पुलिस कर्मी, 500 होमगार्ड कर्मी , 2600 डिजिटल वॉलंटियर्स , 1044 सुरक्षा मित्र, व 500 ग्राम प्रहरियों की टीम दिन रात काम कर रही है , ताकि आम जनमानस की होली शुभ हो सके - एसी मैनपुरी

 मैनपुरी जनपद के 2382 स्थानों पर होगा होलिका दहन



कुल 1400 पुलिस कर्मी, 500 होमगार्ड कर्मी, 2600 डिजिटल वॉलंटियर्स, 1044 सुरक्षा मित्र, व 500 ग्राम प्रहरियों की टीम दिन रात काम करेगी, ताकि आम जनमानस की होली शुभ हो सके।


मैनपुरी उ०प्र० 9 मार्च 2020
   
           मैनपुरी पुलिस होली को सकुशल और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है इस बार कुछ नये अंदाज मे अपनी सेवाएं दे रही है  ताकि आम जनमानस  शब्द वर्क होली मना सकें  और शरारती तत्व  सर ने उठा सके

मिश्रित आबादी वाले 60 स्थानों समेत सभी जगहों पर तैनात रहेगा भारी पुलिस बल। एसपी मैनपुरी अजय कुमार ने जारी किए कड़े निर्देश

अगले 48 घंटे के लिए पुलिस बल व सुरक्षा मित्रों के साथ साथ ग्राम प्रहरियों को तैनात रखने के दिए गए दिशा-निर्देश।

116 वाहनों से पूरे जिले में गश्त करेगी पुलिस। इसमें 10 गाड़ियों को स्पेशल क्यू आर टी (QRT) के रूप में सुसज्जित किया गया है।

यूपी 112 की 28 पीआरवी और 15 दोपहिया वाहन गश्ती बेड़ें में होंगे शामिल।



36 कोबरा मोबाइल और 26 एंटी रोमियो स्क्वाड भी होली पर जगह-जगह जगह-जगह करेंगे सुरक्षा।

81 स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर। बैरियर पर तैनात रहेंगे एक सब इंस्पेक्टर और 4 अन्य पुलिस/होमगार्ड कर्मी। आउट ऑफ़ कन्ट्रोल गति से वाहन चलाने वाले लोग होंगे दंडित

3D (डीजे, दारू, दबंगई) पर रहेगी पैनी नज़र। आउट ऑफ़ कन्ट्रोल लोग बच नहीं पाएँगे। दण्डित अवश्य किए जाएँगे

कुल 11 प्रशिक्षित लोगों की विशेष टीम सोशल मीडिया को मॉनीटर करेगी ताकि असामाजिक लोगों को समाज से दूर उनकी सही जगह भेजा जा सके।





सलाम खाकी मुख्यालय से समाचार सम्पादक सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट

गजब‌.. मैनपुरी पुलिस ने डबल मर्डर कांड का मात्र 8 घंटे में ही किया खुलासा , भाई ही निकला भाई का हत्यारा , पुलिस अधीक्षक ने जाबांज पुलिस टीम को नगदी से किया पुरस्कृत

डबल मर्डर की घटना का टीम मैनपुरी द्वारा रिकॉर्ड 8 घण्टे के भीतर किया गया सफल अनावरण



हत्यारा मृतक विघ्नेश का सगा छोटा भाई अवनेश ही निकला 





कुरावली ( मैनपुरी ) (उ०प्र०) 22 फरवरी 2020

         जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव निजामपुर में बुधवार के मध्य रात्रि करीब एक बजे एक भाई ने जमीन के लालच में आकर अपने भाई और भाभी की हत्या कर दी । इस डबल मर्डर हत्याकांड में खलबली मच गई , परिजनों ने रात में ही कुरावली पुलिस को घटना की सूचना दी ।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी । 

        जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक  अजय कुमार पांडे के कुशल निर्देशन में कुरावली पुलिस ने घटना के मात्र 8 घंटे में ही दूध का दूध और पानी का पानी ही नही कर डाला , बल्कि आरोपी को भी दबोचने मे सफलता प्राप्त की । आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का कोई सगा भाई विघ्नेश निकला । आरोपी ने अपना जुर्म भी पुलिस के समक्ष इकबाल किया है । आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आला-ए-क़त्ल (बँसूला) और ख़ून के धब्बे लगे स्वेटर को बरामद कर लिया है ।
   


      आज शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी अजय कुमार ने बताया कि हत्यारा है शराब का आदी है जो शराब के लिए अपने हिस्से का 4 बीघा ज़मीन पहले ही बेच चुका है और इस हत्यारे को छोडकर इसकी पत्नी भी इसे छोड़कर 29-जनवरी को अपने मायके जा चुकी है । हत्यारे की नज़र अब सगे भाई की ज़मीन पर थी। भाई को कोई संतान नहीं हो रही थी । अत: उसने अपने ही साढ़ू की बेटी वैष्णवी (8 माह) को गोद ले लिया था। इस बात से हत्यारा अपने भाई-भाभी से काफ़ी चिढ़ा हुआ था।
         अपने रास्ते के सभी काँटों को साफ़ कर , भाई की ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लेने के मक़सद से इस घटना को अंजाम दिया है । अपराधी को  सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है ।
       

      इस सफल खुलासे के लिए एसपी अजय कुमार ने जाँबांज टीम को दिया 20,000 का नक़द ईनाम दिया है ।




सलाम खाकी मुख्यालय से समाचार सम्पादक सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट

हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा हुए कैराना विधायक नाहिद हसन , जेल से निकलते ही समर्थकों ने खुशी - खुशी उठा लिया कंधों पर

आज गुरूवार को सपा विधायक नाहिद हसन की मुजफ्फरनगर जेल से हुई रिहाई




कैराना विधायक नाहिद हसन को 11 फरवरी मे हाईकोर्ट से मिली थी जमानत




  मुख्यालय दिल्ली 13 फरवरी 2020   


 प्रयागराज उच्च न्यायालय ने 11 फरवरी को कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत मंजूर करते हुए रिहा करने के आदेश दिए थे । उसी क्रम में विधायक नाहिद हसन को मुजफ्फरनगर जेल से आज गुरुवार को रिहा कर दिया है जेल से बाहर आते ही उनके प्रशंसकों ने खुशी-खुशी उन्हें कंधे पर उठा लिया ।
         
         करीब एक वर्ष पूर्व कैराना कोतवाली मे दर्ज जमीन की धोखाधड़ी के मामले में कैराना सपा विधायक नाहिद हसन की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 दिन पूर्व जमानत खारिज कर दी थी । इसी वजह से सपा विधायक नाहिद हसन को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था ।

     प्रयागराज हाईकोर्ट ने सपा विधायक नाहिद हसन को राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली । जिसके बाद मुज़फ्फरनगर जेल से नाहिद हसन को आज गुरूवार में जेल से रिहा कर दिया है । 
 जमानत होते ही विधायक के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी ।‌ विधायक के समर्थक गण तभी से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे है ।‌


सलाम खाकी मुख्यालय से समाचार सम्पादक सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट