Advertisement

Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज शामली से पत्रकार अजय बावरा की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज शामली से पत्रकार अजय बावरा की रिपोर्ट. Show all posts

शासन के निर्देशों के पालनार्थ शामली में पीवीआर गाड़ी पर महिला पुलिस की तैनाती कर एडिशनल एसपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

  • शासन के निर्देशानुसार पीआरवी 112 पर महिला पुलिस की हुई तैनाती





* महिलाओं के सशक्तिकरण के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा मे शासन द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम



शामली ( उत्तर प्रदेश ) :- 15 दिसम्बर 2019


महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करने के मद्देनजर प्रदेश में संचालित 112 की पी0आर0वी गाड़ियों पर महिला कर्मियों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया था । जिसके अनुपालन में जनपद शामली में तीन पी0आर0वी0 वाहनों पर महिला कर्मियों की नियुक्ति की गई । जिन्हें आज दिनांक 15 दिसम्बर को  उनको विधिवत ड्यूटी हेतु रवाना किया गया ।

इन गाड़ियों को अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाईन से रवाना किया गया । पी0आर0वी की गाड़ियां आवश्यकतानुसार महिलाओं को सहायता प्रदान करेंगी और रात्रि में अकेले/साधन उपलब्ध न मिलने की दिशा में उनको घर तक पहुंचाने में सहयोग करेंगी ।



सलाम खाकी न्यूज शामली से पत्रकार अजय बावरा की रिपोर्ट 

शामली जनपद की बाबरी पुलिस ने जहरीली शराब का‌ किया भंडा फोड , मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब , यूरिया , रैक्टिफायर आदि बरामद किया ।

अपमिश्रित शराब के साथ तीन गिरफ्तार






बाबरी (शामली ) 30 सितंबर 2019
     
              शामली पुलिस कप्तान अजय कुमार पांडेय के दिशा निर्देश में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने कड़ी कार्यवाही करते हुए देर रात बाबरी निवासी यशपाल पुत्र कल्लू के मकान पर छापेमारी करते हुए मकान से दो पेटी अवैध शराब व 100 लीटर रेक्टिफाइड , आठ किलो यूरिया व खाली पव्वे तथा ढक्कन बरामद किए ।



इस दौरान परिवार की महिलाओं ने विरोध करते हुए पुलिस के साथ हाथापाई भी की तभी पुलिस ने हल्का फुल्का बल प्रयोग करते हुए दो आरोपियों यशपाल पुत्र कल्लू,व कल्लू पुत्र घिस्सा को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा परिवार की महिला रुक्मणी पत्नी यशपाल व एक अज्ञात महिला  मौका पाकर फरार हो गई।

घर पर पहुंची पुलिस के साथ महिलाओं ने किया दुर्व्यवहार

बाबरी पुलिस दोनों आरोपियों को थाने लेकर आई तथा फरार दोनो महिलाओ की तलाश करते हुए एक नामदर्ज महिला रुक्मणी पत्नी यशपाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।


थानाध्यक्ष बाबरी नेमचंद सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व करौदा हाथी से 94 पेटी अपमिश्रित शराब का जखीरा मिला था  जिसमे सुधीर करौदा हाथी व श्रवण भँदौडा का माल होना बताया था ।अब बाबरी थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियो को यशपाल बाबरी ही माल सप्लाई करता है।तथा उक्त मामले में फरार चल रहे दोनो आरोपियों के खिलाफ कुर्की की तैयारी की जा रही है।


सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय कुमार बावरा की रिपोर्ट