Advertisement

Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज बस्ती से पत्रकार राजमणि की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज बस्ती से पत्रकार राजमणि की रिपोर्ट. Show all posts

बस्ती के स्वास्थय केंद्र की शिकायतें डीएम से करते हुए , ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन 




बस्ती ( यूपी ) 5 दिसम्बर 2019
   
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवको के द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया‌। लेकिन जिलाधिकारी द्वारा नहीं मिला कोई अश्वाशन ग्रामीण  लोगों को समय से नहीं मिल पा रहा है इलाज वा दवा सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पर मरीज को बाहर की दवा लेने पर अस्पताल द्वारा किया जा रहा है मजबूर
डाक्टर अध्यक्ष प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवको को तंत्र अपमानित कर रहे हैं।

त्रिपाठी ने कहा कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवक घर-घर जाकर मरीजों को प्राथमिक उपचार की सेवा देने के साथ ही उन्हें अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकों को दिखाने की भूमिका निभाते हैं। अच्छा हो कि जिम्मेदार जागे और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों को स्वास्थय क्षेत्र के मुख्य धारा से जोड़ते हुए प्रताड़ना बंद करे। इस दौरान डॉ एपी मिश्रा डॉ लालाजी सपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजेन्द्र कुमार आर्य आदि लोग मौजूद रहे।




सलाम खाकी न्यूज बस्ती से पत्रकार राजमणि की रिपोर्ट

बस्ती जिले में प्रधान ने ग्राम पंचायत के खाते से उड़ाए साढे 9 लाख रुपये , मुकदमा‌ दर्ज , देखिये प्रधान ने किस तरह की हेराफेरी

प्रधान ने धोखाधड़ी कर साढे 9 लाख रुपये निकाल लिए बैंक से , ग्राम विकास अधिकारी ने दर्ज कराई एफआईआर




बस्ती (उ०प्र०) 4 दिसम्बर 2019


  विक्रमजोत विकास खण्ड के पूरेदिवान ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पर कूटरचना कर निर्मल भारत अभियान के खाते से लगभग साढ़े नौ लाख रूपए आहरित कर लेने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

       सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा ग्राम प्रधान दीपक पर दर्ज कराए गए मुकदमें में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बैंककर्मियों की मिलीभगत से नया चेकबुक जारी करा लिया।

 चेको पर सचिव का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पंजाब नेशनल बैंक पचवस के निर्मल भारत अभियान खाता से 9 लाख 42 हजार रूपया आहरित कर गबन कर लिया। तहरीर के आधार पर छावनी पुलिस ग्राम प्रधान व कुछ अन्य अज्ञात के विरूद्ध गबन सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।


सलाम खाकी न्यूज बस्ती से पत्रकार राजमणि की रिपोर्ट

जनपद बस्ती के रुधौली गांव में जनता को बताए स्वास्थ्य टिप्स , नशा परवर्ती से दूर रहने की दी सलाह

चिकित्सकों ने छात्र छात्राओं को बताएं स्वास्थ्य संबंधी टिप्स...






रुधौली ( बस्ती ) 4 दिसम्बर 2019 

 शनिवार को रुधौली क्षेत्र के गोठवा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम में किशोर छात्रों का चेकअप किया गया। किशोरों को धूम्रपान से दूर रहने की नसीहत की गई ताकि गंभीर रोगों से बचाव हो सके।

 कार्यक्रम का शुभारंभ डा. प्रवीण कुमार व विद्यालय की प्रधानाचार्य सीता गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। महिला चिकित्सक यास्मीन ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव और रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किशोर अवस्था में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और मदिरा से बचना चाहिए। यह उम्र ऐसी है जो बुरे व्यसनों से बच गया वह जीवन भर गंभीर रोगों से बचता रहेगा।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच एक प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सर्वाधिक जवाब देने वाले खालिद, मोहन, अबु सलाम, सोनिका दुबे, गौरीश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के हेमंत कुमार मिश्रा, इकबाल हुसैन, कृष्ण मुरारी यादव, दीनानाथ पाठक, हरिप्रसाद, जीतेंद्र कुमार पांडेय, बुद्धि सागर पांडेय, राजेंद्र मिश्रा एवं बच्चे मौजूद रहे।





सलाम खाकी न्यूज बस्ती से पत्रकार राजमणि की रिपोर्ट