Advertisement

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस मॉडर्न स्कूल, रोशनाबाद में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का किया लोकार्पण

हरिद्वार, रोशनाबाद।

तकनीकी शिक्षा को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में शुक्रवार का दिन पुलिस मॉडर्न स्कूल (PMS) रोशनाबाद के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का फीता काटकर लोकार्पण किया।

डिजिटल युग के अनुरूप तैयार की गई हाई-टेक कंप्यूटर लैब

इस लैब को विद्यार्थियों की डिजिटल लर्निंग क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से पूरी तरह अपग्रेड किया गया है।
इसमें शामिल हैं—

  • 10 नए कंप्यूटर CPU व UPS
  • 2 ए.सी. यूनिट्स
  • डिजिटल लर्निंग सामग्री
  • संरचनात्मक सुधार व मरम्मत कार्य
  • फर्श का पूर्ण नवीनीकरण
  • कंप्यूटर सिस्टम अपग्रेडेशन

लैब अब छात्रों को तकनीकी शिक्षा, कम्प्यूटर साक्षरता और डिजिटल कौशल सीखने में बेहतर माहौल प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में अधिकारियों और संस्थाओं की गरिमामयी उपस्थिति

उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे—

  • एएसपी/सीओ ज्वालापुर – जितेंद्र चौधरी
  • एएसपी/सीओ लाइन – निशा यादव
  • आर.आई. लाइन – प्रवीण आलोक
  • उपनिरीक्षक धर्मेंद्र भंडारी (पर्यवेक्षक, पुलिस मॉडर्न स्कूल)

पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस की ओर से मुख्य रूप से उपस्थित रहे—

  • एचआर हेड – सौरभ गुप्ता
  • मनीष गुप्ता
  • त्रिपुरारी राय
  • एवं कंपनी के अन्य अधिकारीगण

इसके अलावा, सहयोगी संस्था सेंट्रल हिमालयन रूरल एक्शन ग्रुप (CHIRAG) से

  • डायरेक्टर – बी.एस. मेहरा
  • टीम लीडर – संजय जोशी
  • तथा चिराग टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

एसएसपी डोबाल ने टीम को किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पैनासोनिक टीम को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक लैब बच्चों को डिजिटल दुनिया की ओर अग्रसर करने और तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उनके अनुसार—
“यह लैब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी और भविष्य की पढ़ाई को और अधिक प्रभावी बनाएगी।”

विद्यालय और विभाग का उत्साहजनक माहौल

लोकार्पण के दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी और बच्चें उपस्थित रहे।
यह पहल न केवल पुलिस मॉडर्न स्कूल बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव साबित होगी।


✍️ "सलाम खाकी" — पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र राष्ट्रीय समाचार पत्रिका

हरिद्वार (उत्तराखंड) से पत्रकार तसलीम अहमद की ख़ास रिपोर्ट
#salamkhaki
8010884848


No comments:

Post a Comment