Advertisement

मिशन शक्ति–5.0 के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश

मुजफ्फरनगर | सलाम खाकी विशेष रिपोर्ट

महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति

अभियान (फेज–5.0) के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा चलाया गया।

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले कस्बों, बाजारों, स्कूल–कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थानों के आसपास महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। पंफलेट वितरण के माध्यम से उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान महिलाओं को डॉयल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108, ट्विटर सेवा, जनसुनवाई पोर्टल एवं स्थानीय थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

साथ ही महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि की जानकारी देकर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस का उद्देश्य यह रहा कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं निडर होकर सहायता प्राप्त कर सकें और स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।

सैंकड़ों अक्लमंद मिलते हैं,
काम के लोग चंद मिलते हैं,
जब मुसीबत आती है,
तब पुलिस के अलावा,
सबके दरवाज़े बंद मिलते हैं…!!

पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका “सलाम खाकी” के लिए
मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से
पत्रकार: ज़मीर आलम

📞 8010884848
🌐 www.salamkhaki.com
📧 salamkhaki@gmail.com

#SalamKhaki | #MissionShakti5 | #MuzaffarnagarPolice | #WomenSafety | #Empowerment

No comments:

Post a Comment