मुजफ्फरनगर | सलाम खाकी विशेष रिपोर्ट
कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिस कार्यप्रणाली की गुणवत्ता बढ़ाने एवं आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री भानु भास्कर द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना खतौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने थाना परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। इस क्रम में साफ-सफाई, मैस, हवालात, बैरक, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। हवालात की स्वच्छता, बंदियों की सुरक्षा तथा उनके मूलभूत अधिकारों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय ने मैस और बैरक की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित रखने तथा पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही थाना परिसर में खड़े लंबित एवं जब्त वाहनों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए उनके शीघ्र और विधिसम्मत निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि थाना परिसर में अव्यवस्था न रहे और रिकॉर्ड दुरुस्त बना रहे।मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता कार्यक्रमों और प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। गैंगस्टर एक्ट में चिन्हित अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को विधिसम्मत तरीके से सीज करने, अवैध शराब तस्करों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाना क्षेत्र खतौली में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना रहा। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली श्री रामआशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली श्री दिनेश चन्द सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।सैंकड़ों अक्लमंद मिलते हैं,
काम के लोग चंद मिलते हैं,
जब मुसीबत आती है,
तब पुलिस के अलावा,
सबके दरवाज़े बंद मिलते हैं…!!
पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका “सलाम खाकी” के लिए
मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से
पत्रकार: ज़मीर आलम
📞 8010884848
🌐 www.salamkhaki.com
📧 salamkhaki@gmail.com
#SalamKhaki | #MuzaffarnagarPolice | #MeerutZone | #LawAndOrder | #FlagMarch
No comments:
Post a Comment