Advertisement

मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़! 15,000 के इनामी समेत दो टप्पेबाज गिरफ्तार — हथियार व बिना नंबर की स्कूटी बरामद

थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुरुवार शाम एक साहसिक कार्रवाई में 15,000 रुपये के इनामी अंतरजनपदीय टप्पेबाज को मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया, जबकि उसका साथी भी कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की स्कूटी एक्टिवा बरामद की गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों—
एडीजी मेरठ जोन,
डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र,
एसएसपी मुज़फ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा,
एसपी नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत,
सीओ नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा,
के दिशा-निर्देशन में तथा थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष कुमार के नेतृत्व में की गई।


कैसे हुई मुठभेड़—जरा हालात समझिए…

04.12.2025 की शाम पुलिस टीम संधावली अंदर पास में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाईपास हाईवे की ओर से आती स्कूटी को रुकने को कहा गया, लेकिन सवार दोनों व्यक्ति उल्टे मुड़कर तेजी से भागने लगे।

तेज मोड़ के दौरान स्कूटी फिसलकर गिर गई। तभी दोनों आरोपी ईख के खेतों की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने पलटवार से पहले कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार गोलीबारी करते रहे।

आत्मरक्षार्थ की गई सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा खेतों में कॉम्बिंग से पकड़ लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी—कौन हैं ये दोनों?

1. फिरोज खान (घायल)

निवासी: महिग्राम रोड, रुड़की (हरिद्वार)
किरायेदार: तल्हेड़ी चुंगी, देवबंद
यह वही आरोपी है जिस पर एसएसपी मुज़फ्फरनगर ने ₹15,000 का इनाम घोषित किया था।
लगातार मकान बदलकर चोरी व ठगी की वारदातें करने में माहिर।
उसपर कई जनपदों में मुकदमे दर्ज—जिसमें सिविल लाइन, स्याना, जीआरपी, नई मंडी, खतौली, बुधाना समेत 10 से अधिक मामले शामिल।

2. इम्तियाज

निवासी: मौ. आज़ाद नगर, गली नं. 16, अलीगढ़
इसपर भी बुलंदशहर व बरेली में मुकदमे दर्ज।
साथ मिलकर ठगी व चोरी करने की पुष्टि पूछताछ में हुई।


बरामदगी

✔ 02 तमंचे (315 बोर)
✔ 02 जिंदा, 02 खोखा कारतूस
✔ स्कूटी एक्टिवा — बिना नंबर प्लेट


पुलिस टीम जिसने दिखाया साहस

  • व0उ0नि0 कृष्णपाल सिंह
  • उ0नि0 मुकुल कुशवाह
  • उ0नि0 सतेन्द्र सिंह ढिल्लो
  • उ0नि0 प्रशान्त गिरी
  • का0 ब्रह्मदेव
  • का0 सुधीर कुमार
  • कां0 मोहित कुमार
  • कां0 अंकित
  • कां0 नदीम

इन सभी ने मौके पर बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपियों को धर-दबोचा।


पूछताछ में बड़ा खुलासा

दोनों आरोपी लगातार किराये पर ठिकाना बदलकर चोरी व टप्पेबाजी करते रहे।
फिरोज खान दो गंभीर मामलों में वांछित था और फर्जी दस्तावेजों से जमानत लेने के मामले में भी लगभग एक साल से फरार चल रहा था।


पुलिस को समर्पित इन पंक्तियों के साथ…

सैंकड़ों अक्लमंद मिलते हैं,
काम के लोग चंद मिलते हैं,
जब मुसीबत आती है,
तब “पुलिस” के अलावा सबके दरवाजे बंद मिलते हैं…!!


खास रिपोर्ट

सलाम खाकी — पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका
मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से
पत्रकार ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट

📞 8010884848
🌐 www.salamkhaki.com
📩 salamkhaki@gmail.com


No comments:

Post a Comment