मुज़फ्फरनगर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से थाना मंसूरपुर में आज एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 04 दिसम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत ने नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया, जिसमें गंभीरतम मामलों से लेकर रोज़मर्रा की चुनौतियों तक—हर बिंदु पर विस्तृत चर्चा की गई।
महोदय ने थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, वांछित/वारण्टी अभियुक्त, प्रार्थना पत्रों तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण जैसे विषयों पर विशेष रूप से फोकस किया।अर्दली रूम के दौरान सभी विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि—
- लम्बित विवेचनाओं का निष्पक्ष, समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए।
- अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
- थानाक्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ व सट्टा पर पूर्ण रोक लगाई जाए।
- शातिर अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कर सख़्त निगरानी रखी जाए।
- महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचना को प्राथमिकता दी जाए।
- आम जनता के प्रति शालीनता और संवेदनशीलता बनाए रखी जाए।
- क्षेत्र में नियमित पैट्रोलिंग कर आपराधिक गतिविधियों को रोका जाए।
इसके अलावा, महोदय ने गैंगस्टर अधिनियम में पंजीकृत मामलों पर भी विशेष निर्देश दिए—
धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने, हिस्ट्रीशीटरों की नियमित चेकिंग, तथा फ्लाई सीट प्रविष्टियों को अद्यतन रखने के आदेश दिए गए।
✨ पुलिस पर भरोसा क्यों? क्योंकि…
सैंकड़ों अक़्लमंद मिलते हैं,
काम के लोग चंद मिलते हैं,
जब मुसीबत आती है,
तब "पुलिस" के अलावा सबके दरवाजे बंद मिलते हैं…!!
यह पंक्तियाँ सिर्फ़ एक भाव नहीं—बल्कि पुलिस विभाग की उस अथक सेवा की पहचान हैं जो हर वक्त जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है।
रिपोर्टर की नज़र से —
थाना मंसूरपुर में हुई यह बैठक सिर्फ़ औपचारिकता नहीं, बल्कि एक मैसेज है कि कानून-व्यवस्था को कमजोर करना अब किसी के लिए आसान नहीं। एसपी नगर के निर्देश साफ करते हैं कि आने वाले दिनों में अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर और कड़ा शिकंजा कसने वाला है।
पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका
“सलाम खाकी”
से —
मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से पत्रकार ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट
📞 8010884848
🌐 www.salamkhaki.com
📩 salamkhaki@gmail.com
No comments:
Post a Comment