Advertisement

मिशन शक्ति 5.0 :: नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन की ओर एक और कदम

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर/शामली।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के अंतर्गत सहारनपुर परिक्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य है—महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना।

इसी क्रम में आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह के

नेतृत्व में महिला एवं पुरुष पुलिस बल द्वारा जनपद सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में भव्य पैदल गश्त निकाली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्य बाजार, चौराहों एवं मार्गों पर महिलाओं और बालिकाओं को “मिशन शक्ति 5.0” के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

गश्त के दौरान पम्पलेट वितरित कर महिलाओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि किसी भी समस्या में महिलाएं निसंकोच इन हेल्पलाइन का प्रयोग करें।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा—

“मिशन शक्ति सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने का माध्यम है। इस तरह की गतिविधियों से समाज में यह संदेश जाता है कि पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए तत्पर है।”

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि स्थानीय नागरिक, विशेषकर युवतियां और छात्राएं, हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व को समझें और खुद को सुरक्षित महसूस करें।

यह कदम नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल है, जिसमें सहारनपुर के साथ-साथ मुजफ्फरनगर और शामली जिले की पुलिस भी लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।


📌 यह रिपोर्ट मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से पत्रकार ज़मीर आलम ने पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका “सलाम खाकी” के लिए तैयार की है।

#salamkhaki
📞 8010884848
🌐 www.salamkhaki.com
✉️ salamkhaki@gmail.com


No comments:

Post a Comment