देवबंद । महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत रविवार को देवबंद कोतवाली परिसर में केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रियमवंदा राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। इस अवसर पर द दून वैली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, समाजसेवी इरम उस्मानी, डॉक्टर शाजिया नाज़ एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सहारनपुर समेत अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
महिलाओं को निडर होकर आगे आने का आह्वान
शुभारंभ के मौके पर संबोधित करते हुए प्रियमवंदा राणा ने कहा,
"यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का स्थापना दिवस है। मैं सभी महिलाओं से अपील करती हूं कि वे निडर और बेखौफ़ होकर सामने आएं और अपनी समस्याओं को पुलिस से साझा करें।"
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई यह पहल समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच और जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगी।
शिक्षिका और समाजसेवी भी हुईं शामिल
द दून वैली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियान से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगी।
वहीं समाजसेवी इरम उस्मानी ने इसे महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का सशक्त मंच बताया।
बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की उपस्थिति और उत्साह देखते ही बन रहा था। डॉक्टर शाजिया नाज़ एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सहारनपुर समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिशन शक्ति केंद्र को महिला जागरूकता और सहयोग का नया पड़ाव करार दिया।
देवबंद में इस केंद्र के शुरू होने से अब महिलाओं को एक ही स्थान पर सुरक्षा, मार्गदर्शन और सहयोग की सुविधाएं मिलेंगी।
पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका "सलाम खाकी" के लिए देवबंद , सहारनपुर उत्तर प्रदेश से पत्रकार गुलवेज आलम की खास रिपोर्ट
#salamkhaki
8010884848
www.salamkhaki.com
salamkhaki@gmail.com
No comments:
Post a Comment