Advertisement

हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार


        पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए हत्या मामले में एक आरोपी शाहपुर हाल ऋषि नगर हिसार निवासी संजय कुमार को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 326A/302 के तहत अंकित अभियोग संख्या 459 दिनाक 12.06.2022 में गिरफ्तार किया गया है

      थाना प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पुरानी कहासुनी को लेकर शराब के नशे में जगजीवन राम कॉलोनी निवासी अश्वनी की जांघ के ऊपर तेजाब डाल दिया था। तेजाब ने कारण इंस्फेक्शन होने पर अश्वनी की दौरान इलाज मौत हो गई। जिन पर अभियोग में हत्या की धारा जोड़ी गई। आरोपी को आज पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि थाना शहर हिसार में जगजीवन राम कॉलोनी निवासी अश्वनी ने ऋषि नगर निवासी संजय द्वारा उसकी जांघ पर तेजाब डालने बारे शिकायत दी थी।

No comments:

Post a Comment