कैराना। किसी बात को लेकरआपस में झगड़ रहे दो सगे भाइयों का शांतिभंग में चालान कर पुलिस ने सक्षम न्यायालय में पेश किया। उप निरीक्षक बंटी सिंह को सूचना मिली थी कि नगर के मौहल्ला रेततावाला में दो सगे भाई अमर अर्जुन पुत्रगण सुगनपाल आपस में झगड़ रहे हैं तथा काफ़ी शोरगुल मचा रखा है तभी पुलिस वहां पहुंची और दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माने। पुलिस ने शांतिभंग का अंदेशा देखते हुए गिरफतार किया।जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफतार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया।
@Salam Khaki
8010884848
7599250450
No comments:
Post a Comment