Advertisement


 


*आत्मा, मन और उर्जा के साथ करें सहयोग : रेणु भाटिया*


*हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया अकादमी का भ्रमण,*


*सलाम खाकी न्यूज़


28 मार्च, 2022, मधुबन : पुलिस के पास सहायता की आशा लेकर आयी महिला का उर्जा के साथ और मन लगाकर सहयोग करें। यह उद्गार हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने आज हरियाणा पुलिस अकादमी में महिला पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वे हरियाणा  पुलिस अकादमी मधुबन में औपचारिक भ्रमण पर आयी थी।




                श्रीमती रेणु भाटिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि हरियाण पुलिस अकादमी में नागरिक हितैषी पुलिस का प्रशिक्षण दिया जाता है। महिला पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है ताकि महिलाओं को बात रखने मे ंसहज और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।  उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों से आह्वाहन करते हुए कहा कि अपने साथ कम से कम एक महिला को जोडें और उसे सशक्त बनाएं। ंउन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला थानों की स्थापना किया जाना, महिलाओं की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एक मंच हैं जहां व्यथित महिला अपनी बात को आसानी से रख सकती है।    




                उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग, महिलाओं के कल्याण और उनकी सुरक्षा के मामलों के प्रति सजगता से कार्य करता है। कोई भी व्यथित महिला डाक, इमेल या फोन पर आयोग को अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। आयोग द्वारा उसकी समस्या के निराकरण के लिए गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी। 


       

        अकादमी के पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ अरूण सिंह ने आयोग की अध्यक्ष को महिला सशक्तीकरण  के लिए प्रशिक्षण मे उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी।


     

          इस अवसर पर अकादमी की जिला उप-न्यायवादी अनिता रानी ने आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया, उनके साथ आयी श्रीमती रंजीता मेहता एवं अधिकारीगण का स्वागत किया। धन्यवाद संबोधन रखते हुए अकादमी की अतिक्ति पुलिस अधीक्षक पुष्पा खत्री ने कार्य स्थल पर लैंगिक शोषण अधिनियम के तहत अकादमी में गठित की गई आंतरिक शिकायत समिति की जानकारी प्रदान की।  इस अवसर पर अकादमी के पुलिस उप-अधीक्षक अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट



No comments:

Post a Comment