Advertisement


 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेहतरीन कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों को किया गया सम्मानित,


सलाम खाकी न्यूज़


फतेहाबाद, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों को एसपी श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया, डीएसपी गीतिका जाखड़, डीएसपी डॉ. कविता द्वारा



 प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिला पुलिस कर्मचारियों ने अपनी क्षमताओं से यह साबित किया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है। जिले में कानून व्यवस्था बनाकर रखना हो, महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण और



 मुसीबत के समय उनकी मदद करने में महिला पुलिस कर्मचारी सदैव तत्पर रही है, जिसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। एसपी ने महिला दिवस के मौके पर महिला थाना फतेहाबाद में बतौर अनुसंधानकर्ता तैनात एसआई शकुंतला देवी को उनकी




 बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया। जिन्होंने महिला थाना फतेहाबाद में बतौर अनुसंधानकर्ता महिला विरुद अपराध में कार्य करते हुए पिछले कुछ समय से करीब 16 से अधिक पोक्सों एक्ट के मुकदमों मे सफलता पूर्वक अनुसंधान कर उनके सुनवाई के लिए माननीय न्यायलय में दिया है।



 इसके अवाला पिछले महिने मे पोक्सो एक्ट के एक मुकदमें ने कुशल अनुसंधान करते हुए माननीय अदालत से आरोपी को 20 साल का कारावास व जुर्माने की सजा दिलाई। इसके अलावा थाना बतौर में बतौर अनुसंधानकर्ता तैनात एएसआई राजबाला को भी सम्मानित किया गया। राजबाला ने महिला विरुद्ध अपराध में कार्य करते हुए दो पोक्सो एक्ट में मामलो में सफलतापूर्वक अनुसंधान कर माननीय न्यायलय में सुनवाई के लिए दिया। भट्टू थाने में तैनात अनुसंधानकर्ता एएसआई उषा देवी ने एक रेप के एक जटिल मामले में भरसक प्रयास कर मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया इसके इलावा उन्होंने एक गैंगरेप मामले में भी कार्यवाही कर सुनवाई के लिए अदालत में दिया। इस पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। अपने कार्य के प्रति हमेशा निष्ठावान रहने वाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एएसआई संतोष कुमारी को भी आज सम्मानित किया गया। महिला थाना फतेहाबाद में तैनात महिला सिपाही प्रीति देवी को भी उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट





.....

No comments:

Post a Comment