जिला पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
समाज में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद, 8 मार्च। जिला पुलिस द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हाल में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी गीतिका जाखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए डीएसपी
गीतिका जाखड़ ने कहा कि महिला उत्पीडऩ में कमी लाने के लिए उनका जागरूक होना बेहद जरूरी है। महिलाएं जागरूक होंगी तो सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं।
लेकिन कई बार उन्हें समाज में लैंगिक असमानता का व्यवहार झेलना पड़ता है। ऐसे में इस दिन महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस महिला की सुरक्षा को लेकर कृतसंकल्प है। महिलाओं के लिए अलग थाना है जहां
जाकर महिलाएं बेझिझक होकर पुलिस सहायता हासिल कर सकती है। उन्होंने उपस्थित लोगों को दुर्गा शक्ति एप, महिला हैल्प लाइन 1091 व डायल 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि मुसीबत के समय कैसे महिलाएं इनका प्रयोग कर सहायता हासिल कर सकती है। पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में
सुमनलता सिवाच एडवोकेट व जिला पुलिस लीगल एड महिला अधिकारी कमलेश ने उन्हें मिलने वाली कानूनी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मंच संचालन डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से मैडम सविता मेहता द्वारा किया
गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आई महिलाओं ने भीर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बाल वाटिका स्कूल प्रिंसीपल रोजी महतानी, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल व एसबीपी डीएवी स्कूल,
पॉयनियर स्कूल, डैफोडिल्स स्कूल के स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। अंत में समाज में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
.....
No comments:
Post a Comment