Advertisement



 

करनाल वासियों को सुरक्षित माहौल देना ही करनाल पुलिस की प्राथमिकता- पुलिस अधीक्षक करनाल।


वर्ष 2021 के दौरान जिला पुलिस करनाल की विभिन्न उपलब्धियां हैं। जो निम्न हैं-


सलाम खाकी न्यूज़


दिनांक 31 दिसम्बर 2021 करनाल,    पुलिस अधीक्षक करनाल श्री गंगाराम पुनिया के नेतृत्व में कार्य करते हुए जिला पुलिस सुरक्षित करनाल के लिए सदैव तत्पर रही है। जनता को भय मुक्त माहौल प्रदान करने में व महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरी रखते हुए और आमजन के साथ मित्रता पूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ करने में सदैव अग्रणीय रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में कार्य करते हुये जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2021 के दौरान विभिन्न उपलब्धियां हासिल की गई। जिनका विस्तार से विवरण निम्न दिया गया है। 






  -सबसे पहले कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में कोरोना के कारण लगने वाले लॉकडाडन में लोगों को इस महामारी से बचाने, लोगों को जागरूक करने व कोरोना संबंधी दिशा निर्देषों की पालना करने व कराने में करनाल पुलिस के प्रत्येक कर्मचारी द्वारा पूरी लगन व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। जिसकी वजह से जिला करनाल में कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिये करनाल पुलिस का योगदान सराहनीय रहा है।


 -करनाल पुलिस की टीमों द्वारा साईबर सैल के सहयोग से एक विषेष अभियान के तहत वर्ष 2021 के दौरान खोये हुये 472 फोनों को खोजकर उनके मालिकों के हवाले किया गया। जिस भी व्यक्ति का फोन खोजकर दिया गया उसके द्वारा करनाल पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई। आगे भी इस तरह के प्रयास करनाल पुलिस द्वारा जारी रहेगें। वर्ष 2021 में जिला पुलिस द्वारा द्वारा लापता हुये 120 अव्यस्क लडके व लडकियों को खोजकर उनके माता- पिता या संरक्षकों के हवाल किया गया। वहीं 868 वयस्क व बुजुर्गों को खोजकर उनके परिवार वालों या संरक्षकों के हवाले किया गया।


 -करनाल पुलिस द्वारा सड़कों पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और सड़कों पर यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए शहर में स्कूली बच्चों की भागीदारी से यातायात जागरूकता अभियान चलाए गए। यह अभियान दिनांक 18.01.2021 से 17.02.2021 तक चलाया गया और समय-2 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व सुरक्षित वाहन चलाने के लिये अभियान चलाये गये। इस अभियान के माध्यम से विधार्थियों व आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक करनाल स्वयं स्कुली बच्चों के साथ कदम से कदम मिला कर चले और समय पर वाहन चालकों को यातायात के नियमों की पालना करने का पाठ पढाया गया व यातायात नियमों की अवहेलना करने पर होने वाली जान माल के होने वाले नुकसान बारे भी अवगत कराया गया। इसके अलावा पुलिस टीमों द्वारा टैक्सी स्टैण्ड आदी पर वाहन चालकों को एकत्रित करके यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा बारे जागरूकता अभियान चलाये गये। इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। 


 -जिला पुलिस द्वारा अवैध नषे के कारोबार पर लगाम लगाते हुये करनाल को नषा मुक्त बनाने के लिए अलग-2 समय पर अभियान चलाए गए। जिस दौराने अवैध नषा व ड्रग्स कारोबार पर प्रहार किया गया। साल 2021 के दौरान करनाल पुलिस द्वारा 1290 आरोपी आबकारी अधिनियम के तहत गिरफतार किये गये। जिनके खिलाफ कार्यवाही करते हुये कुल 1204 मुकदमें दर्ज किये गये। आरोपियान के कब्जे से 15,823 किलोग्राम लाहन,  30,401 बोतल कच्ची शराब, अवैध देषी व अग्रेंजी शराब बरामद की गई। आरोपियों के कब्जे से 17 शराब बनाती भट्टीयों को काबू किया गया। इसके साथ-साथ 242 आरोपियों को गिरफतार किया जाकर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 198 मुकदमें दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई गई। आरोपियों के कब्जे से 73.275 किलोग्र्राम अफीम, 3.609 ग्राम चरस, 678.465 किलोग्राम चूरापोस्त, अफीम के पौधे 7.575 किलोग्राम, 0.832 ग्राम स्मैक, 142.377 किलोग्राम गांजा, 13,234 नषे के कैप्सूल व 10,353 गोलियां जिनका वजन 52.070 किलोग्राम, बरामद की गई।


  -करनाल पुलिस द्वारा इस वर्ष हत्या की धारा के तहत दर्ज 70 मामलों में से 59 वारदातों को सुलझाते हुये 106 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया और पीडितों को न्याय दिलाया गया। वहीं अवैध हथियार रखने वाले 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के खिलाफ जिला करनाल के विभिन्न थानों में 104 मामले दर्ज किये गये। इन आरोपियों के कब्जे से 93 देशी पिस्तौल, दो देशी रिवॉल्वर, 155 कारतूस व 17 चाकू बरामद किये गये और विभिन्न प्रकार के जुआ खेलने व खिलाने वाले 414 आरोेपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 244 मामले दर्ज किये गये। इन आरोपियों के कब्जे से 12,78,223 रूप्ये बरामद किये गये। 


       -अपराध नियंत्रित करते हुए जिला पुलिस करनाल ने निम्नलिखित उपलब्धियां हासिल की हैं जो मुख्य रूप से इस प्रकार से है:- वर्ष-2021 में जिला पुलिस करनाल द्वारा 16 नामचित ईनामी बदमाषों को गिरफतार किया गया, जिसमें मुख्य रूप से नरेश अजंनथली हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी कृृष्ण वासी दादूपुर था, जिस पर 5,00,000 रूप्ये का ईनाम था को गिरफतार किया गया। इसके अलावा इस वर्ष में करनाल पुलिस द्वारा भिन्न अपराधों में 58 गैंग गिरफतार किए गए, जिनमें कुल 164 अपराधियों को गिरफतार कर 320 मामलों को सुलझाया गया और 2,10,13,560 रूपये की सम्पती बरामद की गई। इन गैंगों से वारदातों के समय इस्तेमाल की गई, 17 पिस्तौल और 222 कारतूस, दो तलवार व एक गण्डासी बरामद की गई। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष ज्यादा वारदातों का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। जिसके कारण आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा हुई।


     वर्ष-2021 में जिला पुलिस द्वारा पी.ओ, बेल जम्पर व पैरोल जम्परों को गिरफ्तार करने के लिये समय-2 पर अभियान चलाये गये। जिसका यह नतीजा निकाला कि जिला पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार कुल 273 उदघोषित अपराधीयों (पी.ओ.) को गिरफतार किया गया, 662 बेल जंपर और 03 पैरोल जंपर भी गिरफतार किए गए। 


  श्री गंगाराम पुनिया का प्रयास केवल अपराधों पर अंकुष लगाना नहीं बल्कि समाज की मानसिक प्रवृति में बदलाव कर अपराधों को जड़ से मिटाना है। जैसा कि पुलिस का स्लोगन है:- सेवा, सुरक्षा और सहयोग। उसी पर कार्य करते हुए महिलाओं और कमजोर वर्ग को उनके अधिकारों/कानून के बारे में जागरूक किया जाकर अपराधों में कमी लाई जा रही है और आगे भी प्रयास जारी रहेगा। करनाल पुलिस का हरसंभव प्रयास है कि पीडित को बिना किसी भेदभाव व कम से कम समय में उचित न्याय दिलाया जाये और निष्पक्ष व प्रभावी जांच कर असल आरोपी को गिरफ्तार करके सख्त सजा दिलाई जाये।


सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट






....

No comments:

Post a Comment