कैराना। कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिलाओं खिलाफ बढ़ रहें अपराध व रोकथाम के लिए शनिवार को निर्मल चौराहा स्थित स्थित दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया।
इस दौरान हेड कांस्टेबल संतोष ने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध हैं। किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर या कोतवाली में सूचना दें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ दोस्ती के चक्कर में न पड़े। बहकावे में ना आए। कोई भी समस्या हो तो अपने माता-पिता को बताएं।
घटना को छिपाने से अपराधियों के हौंसले बुलंद होते हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सोशल मीडिया का इस्तेमाल जरूरत पर ही करने की सलाह दी गई।
उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताएं। कॉलेज की छात्राओं व महिला स्टाफ को भरोसा दिया कि उनके द्वारा दी गई सूचनाओ को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुधा वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
@Salam Khaki News
8010884848
7599250450
No comments:
Post a Comment