सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी एसोशिएसन फतेहाबाद के तत्वाधान में जिला में कार्यरत 6 पुलिस कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर आज पुलिस लाइन फतेहाबाद में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
पुलिस उप अधीक्षक सुभाष चन्द्र ने सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मचारियों को दी सम्मान के साथ विदाई।
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद पुलिस 30 सितंबर
सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मचारियों को उप पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चन्द्र ने उन्हे सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुंभकामना दी। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को अपने अच्छे स्वास्थ्य रखने की नसीहत भी दी। उन्होंने
सेवानिवृत कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और शेष जीवन सामाजिक कार्यों में बिताने की अपील की। सेवानिवृत होने वालो में मदन लाल, राम लाल, औमप्रकाश, श्याम लाल, काबल सिहं व नथूराम शामिल थे। इस अवसर पर कल्याण शाखा प्रभारी निरीक्षक रणबीर सिंह, लाईन अफसर महेन्द्र सिहं, रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी एशोसेसियन प्रधान रणधीर सिहं डबास सहित काफी सखंया मे रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
......
No comments:
Post a Comment