Advertisement


 


 करनाल पुलिस को मिली सफलता 1 किलो 240 ग्राम अफीम व गांजा पत्ती सहित  दो तस्करों को किया काबू।


 *आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 240 ग्राम अफीम व 230 ग्राम गांजा पत्ती की गई बरामद,* 




सलाम खाकी न्यूज़



15 सितंबर 2021          जिला पुलिस करनाल की टीमों द्वारा दो अलग मामलों में दो आरोपियों को अफीम व गांजा पत्ती की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में दिनांक 14.09.2021 की रात को सीआईए-02 करनाल की टीम अपराध रोकथाम हेतु असंध के एरिया में मौजूद थी कि उसी समय टीम को को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि *विशम्बर पुत्र उदल वासी गांव अंजनी थाना सिरौली जिला बरेली उत्तर प्रदेश* कुछ ही देर में बाईपास असंध पर अफीम लेकर आयेगा।



 अगर फौरी तौर पर नाकाबंदी शुरू की जाये तो आरोपी अफीम सहित काबू आ सकता है। प्राप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक शिव कुमार सीआईए-02 करनाल की अध्यक्षता में टीम द्वारा बाईपास रोड असंध पर नाकाबंदी शुरू की गई। दौराने नाकाबंदी कुछ समय बाद एक व्यक्ति पैदल-2 अपने कंधे पर बैग लेकर आता हुआ दिखाई दिया। जो सामने पुलिस टीम को देखकर मुडकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसको टीम के सहयोग से काबू किया गया। *पूछताछ में आरेापी ने अपना नाम विशम्बर उपरोक्त बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के बैग में से एक पोलिथीन में 1.240 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।* जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया।




        मामले की आगामी तफ्तीश एएसआई मनोज को सौंपी गई। दौराने तफ्तीश पूछताछ में आरोपी द्वारा खुलासा किया गया कि आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति उसे अफीम सप्लाई करने के लिए करनाल के असंध में भेजता था। जो वह व्यक्ति आरोपी को किसी जगह का पता देकर उसे वंहा खडे रहने को कहता था। जिसके बाद एक अन्य व्यक्ति उस अफीम को उससे लेकर चला जाता था। इस काम के बदले आरोपी को प्रति चक्कर 20 हजार रूप्ये कमीशन के तौर पर मिलते थे। आरोपी को आज पेश अदालत करके 04 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। दौराने रिमाण्ड आरोपी से गहनता से पूछताछ की जायेगी व इस अवैध नशे की सप्लाई चैन व अन्य संलिप्त आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा और मामले का खुलासा किया जायेगा।   





  दूसरे मामले में कल दिनांक 14.09.2021 को शाम के समय थाना इंद्री की टीम द्वारा एक आरोपी हरदीप उर्फ काका पुत्र लख्मीचंद वासी गांव रंदौली जिला करनाल को शक के बिनाह पर बाईपास करनाल की तरफ जाने वाली सडक गुढा से काबू किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 230 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना इंद्री में धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा खुलासा किया गया कि उसने उपरोक्त गांजा पत्ती को करनाल-इन्द्री बाईपास से किसी ट्रक चालक से खुद के प्रयोग व बेचने के लिये खरीदा था। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया।



सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट





......

No comments:

Post a Comment