Advertisement

गवर्मेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य नगर में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भारती डबास,एचपीएस ने छात्राओं से की बातचीत


उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भारती डबास,एचपीएस ने  गवर्मेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य नगर हिसार में छात्राओं से उनकी सुरक्षा व उनके अधिकारों पर एक  कार्यक्रम में बातचीत  की।

उप पुलिस अधीक्षक महोदया ने छात्राओं को बताया कि हमें अपने अंदर के डर को मिटाने और समाज में अपनी पहचान बनाने की जरूरत है। भारत के संविधान में महिलाओं के पास उत्पीड़न, शादी के दहेज, तलाक, घरेलू हिंसा, बलात्कार और अन्य हिंसा से सुरक्षा पाने के लिए कानूनी अधिकार है और भारत का संविधान महिलाओं को समानता, उदारता और सम्मान की गारंटी देता है। सभी अपने जीवन का एक उद्देश्य बनाएं, मेहनत करें।

उप पुलिस अधीक्षक महोदया ने एक आम लड़की को पुलिस के द्वारा क्या-क्या सुविधाएं दी जाती है उसके बारे में छात्राओं को अवगत कराया और महिला हेल्पलाइन 1091, डायल 112, दुर्गा शक्ति के बारे में बताया।  उप पुलिस अधीक्षक महोदया ने छात्राओं को कहा कि  लड़कियों को साइबर क्राइम से भी जागरूक रहने की आवश्यकता है। बड़ी संख्या में महिलाएं साइबर अपराध का शिकार हो रही है।  आज कल मोबाइल फोन में बहुत से ऐसे ऐप्स है जो आपके कैमरे को चालू करने में सक्षम है


और आपकी जानकारी के बिना आपकी गतिविधियों को कपटता से रिकॉर्ड कर सकते है। एतिहात के तौर पर कैमरा अनुमति को बंद करे और उपयोग न होने पर कैमरे के लेंस को ढक कर रखे। आप लोग अपने अंतरंग संदेश, चित्र, जानकारी या कोई भी ऐसी चीज साझा न करे, जिससे आपको शर्मिंदा होना पड़े। कभी भी अकेले ऑनलाइन हुई जान पहचान वाले लोगो से न मिले। सोशल साइट पर जरूरत से ज्यादा जानकारी साझा न करें और साथ ही अपने डिवाइस पर सभी ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट रखें। ईमेल आदि के पासवर्ड को साझा न करें। अगर किसी छात्रा के साथ किसी भी प्रकार का साइबर क्राइम होने पर पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।

गवर्मेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य नगर के प्राचार्य ने उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति भारती डबास, एचपीएस व सभी उपस्थित अध्यापकों का धन्यवाद किया और उपस्थित छात्राओं का हौसला बढ़ाया।

@Salam Khaki News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment