हरियाणा में विधानसभा के बजट सत्र के समय सीएम सुरक्षा में हुई चूक मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने एक रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें IPS पंकज नैन और इस घटना के जिम्मेदार नौ अफसर व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने बारे लिखा गया है।
जांच के बाद आठ को कारण बताओ नोटिया भेजा गया है। वहीं एक रिपोर्ट की मानें तो विधानसभा अध्यक्ष अस कार्रवाई की रिपोर्ट से खुश नहीं है। जिस पर उन्होंने हरियाणा के डीजीपी से पूरी विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है। डीजीपी ने आश्वासन दि
या है कि वह 18 जून तक रिपोर्ट पेश कर देंगे।
पूरे मामले को लेकर आपको बता दें कि मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि बजट सत्र के दौरान सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के विधायकों द्वारा हमला करने का मामला काफी संगीन है। इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। विधानसभा सचिवालय ने चंडीगढ़ पुलिस को घटना के दिन के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाए हैं।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी कार्रवाई कर सकती है। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के अनुसार इस मामले में चूक के लिए विभाग ने 9 कर्मचारियों और अधिकारियों को जिम्मेदार माना है।





No comments:
Post a Comment