Advertisement



हिसार पुलिस ने*लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार , कबूली लूट की 7 वारदात*

सलाम खाकी न्यूज़


   हिसार पुलिस 16 जून 2021 

  थाना सदर हिसार में सातरोड खास निवासी विजेंद्र सिंह ने शिकायत दी कि मैं दिनाक 04.06.2021 की रात्रि को तारा फोर्ड कंपनी के नजदीक दिल्ली हिसार रोड पर स्थित ग्रेवाल पेट्रोल पंप पर मौजूद था। करीब 11:50 पीएम पर दो बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पांच व्यक्ति सवार होकर आए। जिनमे से 2 बाहर मोटरसाइकिल पर बैठे रहे और तीन व्यक्तियों ने पंप पर बने कमरे में आकर पिस्तौल के बल पर रुपए, एक मोबाइल फोन छीन लिए और पंप पर रखी स्वाइप मशीन भी तोड़ दी। जाते समय जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। नाम पता ना मालूम व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जावे। 





        शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 397/506 और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग अंकित किया गया। 

     पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा,आईपीएस ने मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिसके फलस्वरूप सीआईए हिसार की पुलिस टीम ने निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में लूट की वारदात के आरोपी शिव नगर मिलगेट हिसार निवासी सूरज, ने ऋषि नगर हिसार निवासी अश्वनी उर्फ दिलदार उर्फ कृष व बल्लभगढ़ फरीदाबाद निवासी अरुण को उपरोक्त अभियोग में रायपुर रोड हिसार से गिरफ्तार कर 2 अवैध देसी पिस्तौल कारतूस सहित बरामद किए है। 





     पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि ग्रेवाल पेट्रोल पंप पर छह आरोपियों ने मिलकर लूट की वारदात की थी जिनमे से तीन को गिरफ्तार किया गया है। तीनो का पहले से ही अपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपियों ने इस वारदात के अलावा भी वारदाते की है।

      पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पुछताछ करने पर  गांव टप्पल थाना टप्पल तहसील खैर जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी अरुण ने बताया कि अश्वनी उर्फ गुलजार उर्फ कृष निवासी न्यू ऋषि नगर हिसार  मेरा दोस्त है करीब 20/25 दिन से मैं मेरे दोस्त अश्वनी उर्फ गुलजार उर्फ कृष निवासी न्यू ऋषि नगर हिसार के पास रह रहा हूँ । हमने मिलकर हिसार में कई वारदाते की है। 

1. माह अप्रैल 2021 में मैं व मेरे दोस्त चिंटू अत्री व अश्विनी उर्फ गुलजार उर्फ कृष तीनो बल्लभगढ सैक्टर 2 में मोटर साईकिल पर सवार  होकर जा रहे थे तो सैक्टर 2 में एक व्यक्ति के मोटर साईकिल में टक्कर लग गई थी और उस व्यक्ति से हमारी कहा    सुनी हो गई थी तो मेरे दोस्त चिंटू अत्री ने उस व्यक्ति के पिडली में गोली मार दी थी । जिसमे एम चिंटू  अत्री गिरफ्तार हो चुका है और अत्री से 2 असले बरामद हो चुके हैं । मैं व  अश्वनी उर्फ गुलजार उर्फ कृष निवासी न्यू ऋषि नगर हिसार फरार हैं ।

2. मॉह अप्रैल 2021 में मैने,  अश्विनी उर्फ गुलजार उर्फ कृष, चिन्टू अत्री  व गोविन्दा  ने चिन्टू अत्री  के पङोसी की गाङी वोलरो के शीशे तोङे थे व पिस्तोल  तानकर जान से मारने की धमकी दी थी 

3. दिनांक 26/27-05-2021की रात को  मैने ,मेरे दोस्तो अश्वनी उर्फ गुलजार उर्फ कृष   व कर्ण जोगी  ने एक व्यक्ति से गाँव मंगाली के पास से एक मोटर साईकिल  स्पलैण्डर , 600 रुपये व एक मोबाईल फोन स्क्रीन-टच छीना था ।

4. दिनांक 3/4-06.2021 की रात को मैंने व मेरे दोस्तो अश्वनी उर्फ गुलजार उर्फ कृष निवासी न्यू ऋषि नगर हिसार व तरुण ने  मोटर साईकिल स्पलैण्डर पर जाकर साऊथ बाई पास हिसार के पास उदय पट्रोल पम्प से 19000 रुपये की लूट की थी और  तरुण  ने पिस्तोल  से फायर किया था ।

5. दिनांक 04.06.2021 को मैंने व मेरे दोस्त सन्नी व सूरज उर्फ यश  ने डाबङा नहर पुल से एक व्यक्ति से मोटर साईकिल छिन्नी थी । 

6. दिनांक 4/5-06-2021 को मैंने व मेरे दोस्त सूरज उर्फ यश , अश्वनी उर्फ गुलजार उर्फ कृष , कर्ण जोगी निवासी मंगाली, सन्नी   ने दिल्ली हिसार रोङ पर ग्रेवाल पट्रोल पम्प पर 6000 रुपये व एक मोबाईल फोन  की डकैती की थी और मैंने पिस्तोल  से फायर किया था।

7. दिनाक 24.05.2021 की रात्रि को हमने लाडवा हिसार रोड पर एक बाइक सवार से 150 रुपए और मोटर साइकिल की चाबी छीनी थी।

    आरोपियों को आज पेश अदालत कर रिमांड पर ले छीनी गई धनराशि बरामद की जाएगी और अन्य आरोपियों के बारे में गंहनता से पूछताछ की जाएगी।



सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment