Advertisement

 फतेहाबाद पुलिस ने 200 लीटर लाहन, 15 बोतल नाजायज शराब सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार,



फतेहाबाद,13 जून। नाजायज शराब व शराब निकालने के लिए लाहन रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फतेहाबाद पुलिस ने अलग-अलग 2 मामलों में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 200 लीटर लाहन, 15 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। सदर रतिया पुलिस ने एक टीम में एएसआई प्रगट सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान नजदीक महमड़ा गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 नाजायज शराब बरामद की है। वही दुसरे मामले में स्पैशल स्टाफ के रधुबीर सिहं ने चन्दोंकलां गांव के नजदीक से नाजायज शराब निकालने के लिए रखे 200 लीटर लाहन सहित गांव चन्दोंकलां के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पुछताछ कर आगामी कार्यवाही की है।

सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment