Advertisement



फतेहाबाद पुलिस की शराब तस्करों पर कार्यवाही, 8 मामले दर्ज कर 97 बोतल नाजायज शराब, 66 बोतल देशी शराब, 90 लीटर लाहन बरामद कर 8 लोगों को किया गिरफ्तार,



सलाम खाकी न्यूज़


फतहाबाद, 16 जून। फतेहाबाद पुलिस ने शराब तस्करों की धरपकड़ जारी रखते हुए पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे 97 बोतल नाजायज शराब, 66 बोतल देशी शराब, 90 लीटर लाहन बरामद किया है। सभी के खिलाफ सम्बंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।




 वसीआईए टोहाना की टीम ने एचसी मनजीत सिंह के नेतृत्व में किला मोहल्ला टोहाना से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 36 बोतल ठेका देशी शराब, थाना सदर टोहाना पुलिस ने गांव इंदाछुई में मोटरसाइकिल पर आ रहे गांव के युवक को 30 बोतल देसी शराब, सदर रतिया पुलिस की टीम ने एएसआई धर्मपाल के नेतृत्व में गांव ब्राह्मणवाला से एक युवक को 7 बोतल




 नाजायज शराब, नागपुर पुलिस चौकी की टीम ने एचसी रामनिवास के नेतृत्व में नागपुर के एक व्यक्ति को 20 बोतल हथकड़ शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना भूना पुलिस टीम ने एएसआई जसबीर सिंह के नेतृत्व में गांव दहमन के एक युवक को 9 बोतल नाजायज शराब, भूना थाने के दुसरे मामलें में एचसी मेजर सिहं ने एसपी सोत्र को एक व्यक्ति को 32 बोतल नाजायज शराब सहित





, सदर थाना फतेहाबाद के अंतर्गत आने वाली हांसपुर पुलिस चौकी की टीम ने एचसी रोहताश के नेतृत्व में नकटा के एक युवक को 90 लीटर लाहन तथा सदर फतेहाबाद पुलिस टीम ने एएसआई गुरपाल सिंह के नेतृत्व में गांव नकटा के व्यक्ति को 29 बोतल नाजायज शराब सहित गिरफ्तार किया।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट




 

No comments:

Post a Comment