Advertisement

 पुलिस ने 17 किलो कचरा डोडा पोस्त सहित एक को किया गिरफ्तार, 



फतेहाबाद,16 TVजून। हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 17 किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद किया है। पकड़े गए युवक की पहचान इन्द्र सिंह निवासी बालनवाली (भूना) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद की टीम एएसआई सूर्यकांत के नेतृत्व में गांव एमपी रोही में बालनवाली रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बालनवाली खजूरी रोड की तरफ से पैदल का रहा इन्द्र नामक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और दीवार की आड़ में छिपने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर उसके पास एक कट्टे को चैक किया तो उसमें से 17 किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में इन्द्र सिंह ने बताया कि वह चन्द्रपाल निवासी चिंदड़ के साथ मिलकर यह काम करता है और राजस्थान से कचरा डोडा पोस्त लाकर भूना, रतिया व साथ लगते पंजाब के एरिया में बेचते हैं। इस पर पुलिस ने चन्द्रपाल के खिलाफ भी केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment