Advertisement


फतेहाबाद पुलिस ने 4 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 41 बोतल नाजायज व 12 बोतल देसी शराब बरामद


सलाम खाकी न्यूज़


फतेहाबाद, 13 जून। लॉकडाउन में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए फतेहाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 41 बोतल




 नाजायज शराब और 12 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की है। सभी के खिलाफ सम्बंधित थानों में आबकारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। शहर फतेहाबाद पुलिस की टीम ने एएसआई विजय कुमार के नेतृत्व में मिनी बाई पास पर एकता कालोनी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। इसके अलावा थाना शहर रतिया पुलिस की टीम ने एचसी गुरपन सिंह के नेतृत्व में भगत सिंह चौक रतिया से एक व्यक्ति को 10 बोतल नाजायज शराब, सदर थाना फतेहाबाद के अंतर्गत आने वाली हांसपुर




 पुलिस चौकी की टीम ने एचसी रोहताश कुमार के नेतृत्व में गांव नकटा के एक व्यक्ति को 10 बोतल नाजायज शराब व स्पेशल स्टाफ फतेहाबाद की टीम ने एचसी रोशन लाल के नेतृत्व में एमपी सोत्र से एक व्यक्ति को 21 बोतल नाजायज शराब सहित गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही की है।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट





,,,

 

No comments:

Post a Comment