लखनऊ। जबरिया सेवानिवृत्त किए गए आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को सूचना आयुक्त पद के लिए आवेदन किया है। अमिताभ ने कहा कि उनके पास न सिर्फ सभी आवश्यक अर्हताएं हैं, बल्कि वे इस पद के लिए सबसे अधिक उपयुक्त भी हैं। यह भी कहा कि वे एक रुपए की टोकन धनराशि पर भी काम करने को तैयार हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि उन्हें नियुक्त किया जाए ताकि वे आरटीआई एक्ट का वास्तविक लाभ दिलवाने में योगदान दें। ठाकुर को गृह मंत्रालय के निर्णय के अनुपालन में गत 23 मार्च को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गयी थी।
No comments:
Post a Comment