हिसार पुलिस ने*लूटपाट के आरोपी को किया गिरफ्तार*
सलाम खाकी न्यूज़
हिसार पुलिस 13 जून 2021
पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा,आईपीएस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए हुए है जिसके फलस्वरूप पुलिस चौकी नई सब्जी मंडी हिसार की पुलिस टीम ने थाना एचटीएम हिसार में आईपीसी की धारा 392 के तहत अंकित अभियोग संख्या 322 दिनाक 12.06.2021 में भारत नगर हिसार निवासी पवन उर्फ पोंडी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ने दिनाक 07.06.2021 को भारत नगर दया बस्ती में भादरा राजस्थान निवासी सुभाष बिजारनिया को पीछे से पकड़ कर उसकी गर्दन दबोच ली और जान से मारने की धमकी दे एक मोबाइल फोन, चांदी का कड़ा और 750 रुपए लूट लिए थे। सुभाष बिजारनिया 07.06.2021 को ट्रक से सब्जी मंडी हिसार में तरबूज बेचने आया था और लेबर का पता करने सब्जी मंडी के गेट नंबर 3 के सामने कॉलोनी में गया था।
पुलिस टीम ने आरोपी पवन उर्फ पोंडी से चांदी का कड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
,,


No comments:
Post a Comment