*बीकानेर,
। बीएसएफ ने अब तक की बड़ी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ किया है । जिसमे 54 किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 270 करोड़ रुपए आंकी जा रही है । हेरोइन PVC पाइप में डालकर तारबंदी के उस पार से भारतीय सीमा में डाली गई थी । देर रात आंधी और तूफान के बीच BSF के जवानों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया ।*
हालांकि PVC पाइप को यहां तक पहुंचाने में सफल हुए पाकिस्तानी तस्कर बाद में भागने में सफल हो गए । BSF के IG पंकज कुमार के निर्देश पर देर रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया ।
IG पुष्पेंद्र सिंह को जब घटना के बारे में पता चला तो वो भी मौके पर पहुंचे । इसके साथ ही खाजूवाला की चौकी को भी सूचना दी गई । खाजूवाला सटी सीमा पर BSF की 127 बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे । गश्त दे रहे जवानों को इसका आभास हो चुका था कि सीमा पर कुछ हरकत हो रही है । आंधी और तूफान के बीच भी सीमा पर होने वाली हरकत को देखने वाले उपकरणों के सहयोग से पाकिस्तानी तस्करों को ढूंढा गया , लेकिन वो काफी आगे निकल चुके थे ।
इस तरीके से पाकिस्तान से भारतीय सीमा में पहुंचाई हेरोइन
पाकिस्तान से हेरोइन भारतीय सीमा में पहुंचाने के लिए एक लंबे PVC पाइप को काटा गया । हर पाइप में कमोबेश एक किलो हेरोइन डाली गई । इस तरह 54 पाइप के टुकड़ों में 54 किलो हेरोइन डालकर सभी टुकड़ों को एक लंबे मजबूत कपड़े से बांध दिया गया । हर पाइप के टुकड़े के दोनों और उस कपड़े को भी बांध दिया गया । ऐसे में एक से दूसरा पाइप टकरा नहीं सके । संभवत : तारबंदी के नीचे से इसे भारतीय सीमा की ओर धकेल दिया गया ।
सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार
No comments:
Post a Comment