*अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति काबू*
उप निरीक्षक महेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने गस्त के दौरान बरवाला रोड बालक चौक से पुलिस टीम को देख असहज हुए व्यक्ति को शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम किरोङी निवासी रामेहर सिंह उर्फ काला बतलाया। नियमनुसार तलाशी लेने पर रामेहर सिंह उर्फ काला से एक अवैध पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद अवैध पिस्तौल और जिंदा कार्टिस को कब्जा पुलिस लेकर रामेहर सिंह उर्फ काला के खिलाफ थाना अग्रोहा में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment