Advertisement

 टोहाना पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस रिमांड पर



फतेहाबाद, 12 जून। थाना सदर टोहाना पुलिस की टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गांव सिम्बलवाला से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेन्द्र उर्फ काका निवासी सिम्बलवाला के रूप में हुई है। टोहाना पुलिस ने 5 जून 2021 को काला सिंह निवासी फतेहपुरी की शिकायत पर उसके चाचा लाभ सिंह की गुमशुदगी बारे केस दर्ज किया था। लाभ सिंह 2 जून की रात से लापता था। बाद में लाभ सिंह का शव पंजाब क्षेत्र से बरामद हुआ था। शव से सिर गायब था। इस मामले में सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अहम जानकारियां जुटाई और एक आरोपी राजेन्द्र उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में राजेन्द्र ने बताया कि लाभ सिंह अपनी पत्नी को तंग करता था, जिससे उसका साला परेशान था। इसके चलते लाभ सिंह के साले के साथ मिलकर उन्होंने लाभ सिंह पर कस्सी से हमला कर उसका सिर काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस अब राजेन्द्र को माननीय अदालत में पेश कर हत्या में प्रयुक्त हथियार, मृतक के गर्दन की बरामदगी के अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 



सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment