Advertisement

 फतेहाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 2 अवैध पिस्तोल बरामद



फतेहाबाद, 15 जून। फतेहाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 2 नाजायज पिस्तोल बरामद किए है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार भेजे जाएगे। अवैध हथियारों बारे जानकारी देते डीएसपी सितेन्द्र कुमार ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद पुलिस टीम शहर फतेहाबाद में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम जब भूना रोड-अशोक नगर रोड टी प्वाइंट पर मैरिज पैलेस के पास पहुंची तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर खेतों की ओर भागने लगा। शक के आधार विजय सिंह निवासी माजरा हाल अशोक नगर फतेहाबाद को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक नाजायज पिस्तोल 315 बोर बरामद हुई। दुसरे मामले में थाना सदर रतिया पुलिस ने गश्त के दौरान गांव हुकमावाली रोड, नागपुर जोहड़ के पास से शक के आधार पंकज कुमार निवासी नागपुर नामक व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्तोल बरामद हुई।

सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार



No comments:

Post a Comment