हिसार पुलिस ने 2 किलो 130 ग्राम गांजा सहित महिला को किया काबू।
सलाम खाकी न्यूज़
हिसार पुलिस 2 जून (2021)
पुलिस महानिरीक्षक कम पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा, आईपीएस के निर्देशनुसार नशा निरोधक पुलिस टीम ने अर्जुन एन्क्लेव मिर्जापूर रोड हिसार से एक महिला को 2 किलो 130 ग्राम गांजा सहित काबू किया है।
उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान नजदीक अर्जुन एन्क्लेव मिर्जापुर रोड हिसार एक महिला अपने दाहिने हाथ में एक काले रंग के प्लास्टिक लिफाफा लिये हुए आती दिखाई दी जो सामने पुलिस की गाडी को देख असहज हो एक दम घबराकर वापस तेज कदमो से चलने लगी। जिस पर शक होने पर महिला पुलिस कर्मचारी ने उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुलचानी हाल अर्जुन एन्क्लेव निवासी रीना रानी बतलाया। नियमनुसार उप पुलिस अधीक्षक श्री नारायण चंद, हप्स कि मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास काले रंग के प्लास्टिक लिफाफा से 2 किलो 130 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा को कब्ज़ा पुलिस लेकर रीना रानी के खिलाफ थाना सदर हिसार में NDPS ACT के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment