*60 किलो चूरा पोस्त आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा*
सलाम खाकी न्यूज
*आरोपी से 2 लाख रूपये की नगदी हुई थी बरामद, नशा मिला था डेढ़ लाख का*
अबोहर, जून थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुखपाल सिंह व एएसआई प्रगट सिंह ने 60 किलो चूरा पोस्त आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें कोरोना रिपोर्ट आने तक आर.जी. जेल में रखने के निर्देश दिये। रिमांड के दौरान पता चला कि आरोपी साढ़े 3 लाख रूपये का नशा खरीदने के लिए गया था परंतु 1.50 लाख रूपये का ही माल खरीद सका। 2 लाख रूपये पुलिस आरोपी से बरामद किया।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुखपाल सिंह, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी बलवीर सिंह, एएसआई प्रगट सिंह ने कल्लरखेड़ा के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर एक घोड़ा ट्राला पीबी19एच, 8798 आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें से 3 गट्टे चूरा पोस्त के बरामद हुए। 3 गट्टों में से 60 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। पकड़े गए ड्राईवर की पहचान जंड सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पुत्र लक्खा सिंह जिला मोगा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया।.
सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार


No comments:
Post a Comment