हिसार पुलिस ने*बैटरी चोर को किया काबू 7 बैटरी और 4 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद*
सलाम खाकी न्यूज़
हिसार पुलिस 2 जून (2021)
पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा, आईपीएस के निर्देशानुसार पुलिस चौकी मंगाली की पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हरीश के नेतृत्व में टाटा ऐस की बैटरी चुराने के आरोप में डाटा निवासी नरेश को थाना आज़ाद नगर हिसार में IPC की धारा 379 के अंतर्गत अंकित अभियोग संख्या 256 दिनाक 27.05.2021 में गिरफ्तार किया गया है । आरोपी ने 27.05.21 को बस अड्डा मंगाली से ढाणी मंगाली जाटान निवासी जगदीश की टाटा ऐस गाड़ी से बैटरी चोरी की थी।
सहायक उप निरीक्षक हरीश ने बताया कि आरोपी नरेश शराब पीने का आदि है । शराब खरीदने के लिए पैसे की पुर्ति करने के लिए चोरी करता है। पहले भी आरोपी के खिलाफ चोरी के कई अभियोग अंकित है जिनमे आरोपी अदालत से जमानत पर है आरोपी नरेश के पास एक पुरानी स्कुटी है जिस पर सवार होकर केवल बेटरी व गैस सिलेन्डर की ही चोरी करता हैं। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने इस चोरी के अलावा 10 चोरियां कबूली की है। दिनांक 27.05.21 को दिन के समय बस अड्डा मंगाली सुरतिया पर खडी एक गाडी लोडिंग TATA ACE से एक बैट्ररी चोरी की थी और इसके इलावा भी आरोपी ने हिसार जिला मे अलग अलग जगहो से चोरी थी। जिनका विवरण निम्न है:
1. एक बेटरी करीब 2 महिने पहले चौधरी वास दुकान से चोरी की थी।
2. एक छोटी बैटरी करीब 6 महिने पहले चोधरीवास से आगे बडवा बस अड्डा पर खडे टैक्टर से चोरी की थी ।
3. एक बडी इन्वेटर की ट्यूबलर बैटरी करीब 6 महिने पहले आर्य नगर दुकान से चोरी की थी ।
4. एक छोटी बैटरी करीब दो महिने पहले मिर्जापुर फाटक पार करके ट्रैक्टर से चोरी की थी।
5. एक छोटी बैटरी करीब 2 महिने पहले तलवन्डी राणा बहबुलपुर के बीच खडे टैक्टर से चोरी की थी।
6. एक छोटी बैटरी करीब 40/45 दिन पहले चन्दन नगर से थोडा आगे खडे खडे ट्रैक्टर से चोरी की थी।
7. एक LPG गैस सिलेन्डर करीब एक महिना पहले कैमरी रोड फाटक पार से एक दुकान से चोरी किया था।
8. एक LPG गैस सिलेन्डर करीब 40/45 दिन पहले आजाद नगर गोदारा पट्रोल पम्प के पास एक दुकान से चोरी किया था।
9. एक LPG गैस सिलेन्डर करीब 20/25 दिन पहले तलवन्डी राणा मे एक दुकान से चोरी किया था।
10. एक LPG गैस सिलेन्डर करीब 40/45 दिन पहले बरवाला बस अड्डा से खेदड रोड पर खडी रिक्शा से चोरी किया था।
आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
,,



No comments:
Post a Comment