Advertisement

वर्षो से बंद पड़े महंत दर्शन दास हॉस्पिटल के चालू होते ही अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा।


मुज़फ़्फ़रपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक स्थित महंत दर्शन दास हॉस्पिटल जो लगभग 30 वर्षों के बाद एक बार फिर से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता के कारण शुरू करवाया गया है वही बरसों से हॉस्पिटल परिषद में अतिक्रमण जमाए बैठे लोगों के

खिलाफ शनिवार को मनियारी थानाध्यक्ष अजय पासवान और कुढ़नी सीओ रम्भू ठाकुर के द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई. परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर दलबल के साथ पहुँचे अस्पताल परिसर।वही उसमे रह रहे लोगो ने कहा कि वर्षो से हमलोग यहाँ रशीद कटाकर रह रहे हैं।

अभी हम लोग कहां जाएंगे।वही कुढ़नी सीओ रम्भू ठाकुर ने बताया कि परिसर में जितने लोग थे सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया, अगर अगर शनिवार तक वो लोग जगह खाली नही करते है तो सोमवार को बलपूर्वक हटाया जाएगा।


बाईट:- कुढ़नी सीओ/रम्भू ठाकुर।



मुज़फ़्फ़रपुर बिहार से जिला प्रभारी उमाशंकर गिरी की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment