मुज़फ़्फ़रपुर जिले के उत्पाद विभाग की टीम लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर तस्करों पर नकेल कसने में लगी है. इसी दौरान देर रात बोचहां थाना क्षेत्र के NH57 के आसपास मझौली चौक के समीप एक ट्रक को सूचना के आधार पर जब्त की गई.
जिसमे तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। हालांकि छापेमारी दल को देख कर तस्कर मौके से फरार हो गया।वही इस
मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि सूचना की बोचहां थाना क्षेत्र के राघो मझौली गांव में एक संदिग्ध ट्रक खरा है, और कुछ लोग कार्टून को अनलोड कर रहे है, जब टीम ने उक्त जगह छापेमारी की तो ट्रक से विदेशी शराब जब्त किया गया, हालांकि तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. जब्त शराब की कीमत मार्किट में लग्भग 10 से 15 लाख का अनुमान बताया जा रहा है.
बाईट:- उत्पाद इंस्पेक्टर/अभिनव कुमार।
मुज़फ़्फ़रपुर बिहार से जिला प्रभारी उमाशंकर गिरी की रिपोर्ट।

No comments:
Post a Comment