Advertisement


 

    हिसार पुलिस ने*14 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर को किया काबू*

सलाम खाकी न्यूज़


   हिसार पुलिस    पुलिस 8 जून 2021

 उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा,आईपीएस के निर्देशानुसार नशा निरोधक पुलिस टीम ने सिंहमार कॉलोनी गंगवा से एक मोटरसाइकिल सवार को 14 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया हैं। 




     उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सिंहमार कॉलोनी गंगवा में नाकाबंदी कर  चैकिंग कर रही थी कि एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया, जिस पर




 भागने की कोशिश कर रहे उस मोटरसाइकिल सवार को पुलिस टीम ने काबू कर नाम पता पूछने पर  उसने अपना नाम मिर्जापुर निवासी सतीश बताया। शक के आधार पर गहनता से




 मोटरसाइकिल की गई जांच में मोटरसाइकिल से एक पॉलीथिन की थैली में 14 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुई। बरामद  हेरोइन/चिट्ठा व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर मिर्जापुर निवासी सतीश के खिलाफ थाना आज़ाद नगर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा

सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट।


No comments:

Post a Comment